Headlines

तेज हवा से मुंह में घुस गई पत्ती, शख्स ने निकालने के लिए बाहर थूका, तुरंत लग गया 30 हजार का जुर्माना!

[ad_1]

Last Updated:

ब्रिटेन में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति पर लगाया गया जुर्माना चर्चा का विषय बना हुआ है. यह मामला न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या कानून का पालन कराने में समझदारी और इंसानियत की भी जगह होनी चाहिए. शख्स के मुंह में हवा से एक पत्ती चली गई, जिसे निकालने के लिए उसने उसे थूका मगर उसके ऊपर जुर्माना लग गया.

तेज हवा से मुंह में घुस गई पत्ती, शख्स ने निकालने के लिए बाहर थूका, लगा फाइन!शख्स ने पत्ती थूकी और उसके ऊपर जुर्माना लग गया. (फोटो: Facebook/Jane Marsh Fitzpatrick)

भारत में रोड पर थूकने या पेशाब करने को लेकर जुर्माना तो है, मगर लोग इन जुर्मानों को गंभीरता से नहीं लेते और जुर्माना वसूलने वाले भी ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देते. मगर विदेशों में थूकने को लेकर इतनी सख्त पाबंदी है कि हाल ही में ब्रिटेन के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा घटा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी. शख्स के मुंह में तेज हवा से एक पत्ती घुस गई. उसे निकालने के लिए उसने पत्ती को बाहर थूका. पर तभी उसके ऊपर 30 हजार रुपये का जुर्माना लग गया.

ब्रिटेन में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति पर लगाया गया जुर्माना चर्चा का विषय बना हुआ है. यह मामला न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या कानून का पालन कराने में समझदारी और इंसानियत की भी जगह होनी चाहिए. इंग्लैंड के पूर्वी तट पर बसे पर्यटन शहर स्केगनेस में 86 वर्षीय रॉय मार्श के साथ जो हुआ, उसने आम लोगों और स्थानीय नेताओं को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. रॉय मार्श रोज़ की तरह टहलते हुए स्केगनेस के एक कार पार्क से गुजर रहे थे. उम्र के चलते वह थोड़ी देर आराम करने के लिए रुक गए. उसी दौरान तेज़ हवा चली और एक बड़ा सा सूखा पत्ता या सरकंडा उड़ता हुआ उनके मुंह में चला गया. मार्श ने बीबीसी को बताया कि उन्हें अचानक कुछ अटकता महसूस हुआ, तो उन्होंने उसे थूककर बाहर निकाल दिया लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ने लगे, वहां मौजूद दो अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया.

शख्स के ऊपर बिना मतलब लग गया जुर्माना
मार्श का कहना है कि अधिकारियों ने उन पर ज़मीन पर थूकने का आरोप लगाया. बुज़ुर्ग मार्श को पहले तो लगा कि यह कोई मज़ाक होगा. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में एक अधिकारी को “सिली बॉय” कह दिया लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि अधिकारी बिल्कुल गंभीर हैं. कुछ ही पलों में उन्हें £250 यानी (30 हजार रुपये) का जुर्माना थमा दिया गया. इस जुर्माने से मार्श हैरान रह गए. उनके मुताबिक, उन्होंने कोई कचरा नहीं फैलाया था, बल्कि हवा में उड़कर आया पत्ता सिर्फ मुंह से बाहर फेंका था. बाद में उन्होंने जुर्माने के खिलाफ अपील भी की. उन्हें बताया गया कि जुर्माने की राशि घटाकर £150 की जा सकती है, लेकिन इसके बावजूद उनसे पूरी रकम वसूल की गई.

ऐसे मामलों से बिगड़ती है शहर की छवि
यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय काउंटी काउंसलर एड्रियन फाइंडली ने भी नाराज़गी जताई. उन्होंने इसे स्केगनेस में अधिकारियों की “हद से ज़्यादा सख्ती” का एक और उदाहरण बताया. फाइंडली का कहना है कि यह समुद्री शहर पर्यटन पर बहुत हद तक निर्भर है और ऐसे मामलों से इसकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. फाइंडली ने ज़ोर देकर कहा कि कानून लागू करते समय अधिकारियों को विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए. खासकर बुज़ुर्गों के मामले में यह समझना ज़रूरी है कि हर घटना जानबूझकर नहीं होती. हालांकि, ईस्ट लिंडसे डिस्ट्रिक्ट काउंसिल ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है. परिषद ने बीबीसी से कहा कि अधिकारी केवल उन्हीं लोगों से संपर्क करते हैं, जिन्हें पर्यावरण से जुड़े अपराध करते हुए देखा जाता है. काउंसिल का दावा है कि उनकी कार्रवाई पर कड़ी निगरानी रखी जाती है और यह किसी खास वर्ग या उम्र के लोगों को निशाना बनाकर नहीं की जाती.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें

homeajab-gajab

तेज हवा से मुंह में घुस गई पत्ती, शख्स ने निकालने के लिए बाहर थूका, लगा फाइन!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *