[ad_1]
Last Updated:
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच को रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने के पीछे का कारण कोहरा था. घने कोहरे के कारण एक भी गेंद नहीं डाला जा सका. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे पांच मौके जब क्रिकेट मैच को अजीब तरह से रोका गया फिर रद्द किया गया.

क्रिकेट मैच एक आउटडोर स्पोर्ट्स है. ये खेल खुले आसमान में एक बड़े मैदान पर खेला जाता है. ऐसे में कई बार खराब मौसम के कारण इसमें खलल भी पड़ती रहती है. खास तौर से बारिश के कारण अक्सर मैच को रोका या फिर रद्द किया जाता है. आइए जानते हैं उन पांच अजीब घटनाओं के बारे में जब क्रिकेट मैच को या तो रोकना पड़ा या फिर उसे रद्द करना करना पड़ा था.

अभी हाल का मामला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले जाने वाले टी20 मैच की है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बिना एक भी गेंद डाले रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने के पीछे का कारण कोहरा था. घने कोहरे के कारण स्थिति खतरनाक थी, जिसके कारण करीब 3 घंटे से अभी अधिक समय के इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. टी20 क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब कोहरे की वजह से कोई मैच को रद्द हुआ.

बारिश और कोहरे तक तो ठीक है, लेकिन एक मामला ऐसा भी हुआ है जब तेज धूप के कारण क्रिकेट मैच को रोकना पड़ा गया था. ये घटना भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए साल 2019 में एक वनडे मैच की है. इस मैच को तेज धूप के कारण रोका गया था. धूप के कारण सूरज की रोशनी इतनी तेज थी कि उसकी चमक से बल्लेबाज को गेंद देखने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद खेल को आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अजीब तरीके से क्रिकेट मैच रोकने का एक मामला साल 2017 में रणजी ट्रॉफी के दौरान हुआ था. ये मैच दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच पालम के एयरफोर्स ग्राउंड पर चल रहा था कि अचानक कार सवाल एक शख्स सीधे पिच के ऊपर चढ़ गया. इस घटना के कारण काफी देर तक खेल को रोकना पड़ा था.

साल 2017 में ही साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एक वनडे मैच के दौरान हजारों मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया था. अनगिनत मधुमक्खियों के मैदान पर आ जाने से स्थिति खराब हो गई और खिलाड़ी समेत अंपयार जमीन पर लेट गए थे. इसके कारण काफी देर तक खेल रोकना पड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन की एक हरकत के कारण भी साल 2017 में घरेलू मैच को रोकना पड़ा था. ये घटना फायर अलार्म बचने के कारण हुआ था. दरअसल हुआ ये था कि नाथन लायन ने डगआउट में टोस्ट जला दिया था, जिसके कारण फायर अलार्म बच गया. ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फौरन स्टेडियम को खाली कराया गया, जिसके कारण मैच को काफी तक रोका गया.
[ad_2]
Source link