[ad_1]
Last Updated:
Shaadi ka Card: इंस्टाग्राम अकाउंट @noncontextualmemes पर हाल ही में एक फोटो पोस्ट की गयी है जिसमें एक शादी के कार्ड तस्वीर है. इस फोटो में लोगों का ध्यान दुल्हन की डीटेल्स पर अटक गया है.
शादी के कार्ड की फोटो वायरल हो रही है. (फोटो: Instagram/@noncontextualmemes)शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर अक्सर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इनमें दूल्हा-दुल्हन का डांस, मेहमानों का कोई खास अंदाज या कुछ अलग सी चीजें देखने को मिलती हैं. मगर हाल ही में एक फोटो वायरल हो रही है, जो एक शादी के कार्ड की है. ये एक अनोखा कार्ड है जो लोगों को बहुत हैरान कर रहा है. कारण है कार्ड में लिखा दुल्हन का नाम और पता जिसे पढ़कर लोग दंग हो जा रहे हैं और कह रहे हैं- ‘अब बनेगा मटन नूडल और लिट्टी सूशी!’ आखिर कार्ड में ऐसी क्या खास बात है…चलिए आपको बताते हैं.
इंस्टाग्राम अकाउंट @noncontextualmemes पर हाल ही में एक फोटो पोस्ट की गयी है जिसमें एक शादी के कार्ड तस्वीर है. शादियों में कार्ड कितना आवश्यक है, ये तो आप जानते ही होंगे. इस वजह से लोग कार्ड को अलग-अलग ढंग का प्रिंट करवाते हैं. जिस कार्ड की हम बात कर रहे हैं, उस कार्ड के डिजाइन या प्रिंटिंग में वैसे तो कुछ अनोखा नहीं है, मगर दुल्हन का नाम और पता काफी ज्यादा चौंकाने वाला है.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link