[ad_1]
Last Updated:
न्यूज18 हिन्दी आपके लिए अक्सर ऐसे रोचक फैक्ट्स और जानकारियां लेकर आता है, जो आपको ज्ञान तो देती ही हैं, साथ ही जागरूक भी बनाती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको एक शब्द का अर्थ बताने वाले हैं जो उर्दू में काफी बोला जाने वाला शब्द है. ये शब्द है- ‘अहमक़’.
क्या आप जानते हैं ‘अहमक़’ शब्द का अर्थ? (फोटो: Canva)अहमद फराज़ का एक शेर है, “सुना है बोले तो बातों से फूल झड़ते हैं, ये बात है तो चलो बात कर के देखते हैं…” यही खासियत उर्दू ज़बां की भी है. जब कोई इसमें बात करता है तो ऐसा लगता है कि उसके लब से फूल झड़ रहे हैं. अगर आप इसमें अपनी कोई बात कहेंगे, तो उसका असर बहुत गहरा होगा. आपको लोग ज़हीन समझेंगे और आप हमेशा महफिल में अपनी अलग पहचान बना लेंगे. इस भाषा में तो गाली भी तारीफ लगती है. आज हम आपको उर्दू के एक ऐसे ही शब्द के बारे में बताने जा रहे हैं. ये शब्द है ‘अहमक़’. इसे पढ़कर, सुनकर आपको यही लगेगा कि शब्द का अर्थ कुछ बहुत भारी-भरकम होगा या किसी की तारीफ होगी. पर ध्यान रखिए कि अगर ये किसी ने आपको बोल दिया, तो आपकी बेइज्जती हो जाएगी. कहीं अगर आप इस शब्द का अर्थ जान गए तो आपका खून खौल उठेगा.
शेर में भी होता है शब्द का इस्तेमाल
न्यूज18 हिन्दी आपके लिए अक्सर ऐसे रोचक फैक्ट्स और जानकारियां लेकर आता है, जो आपको ज्ञान तो देती ही हैं, साथ ही जागरूक भी बनाती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको एक शब्द का अर्थ बताने वाले हैं जो उर्दू में काफी बोला जाने वाला शब्द है. इस शब्द का नाम है अहमक़. हैदर अली आतिश का एक शेर है, जो इस शब्द का प्रयोग भी करता है.
वो कहते हैं-
क़द में तो कर चुका था वो अहमक़ बराबरी,
मजबूर सर्व को तिरी रफ़्तार ने किया
क्या है अहमक़ का अर्थ?
तो अब सवाल ये उठता है कि आखिर अहमक़ का अर्थ क्या है? रेख्ता डिक्शनरी के अनुसार अहमक़ शब्द अरबी मूल का है. एक शब्द में इसका अर्थ है मूर्ख, बेवकूफ, नासमझ या बुद्धिहीन. रेख्ता ने कहा कि जिसमें बात को समझने का गुण कम हो या न हो, उस व्यक्ति (स्त्री या पुरुष) को अहमक़ कहते हैं. उदाहरण, बार-बार एक ही गलती करने वाले इंसान को अहमक़ ही समझा जाता है.
अहमक़ से संबंधित मुहावरे इस प्रकार हैं-
रेख्ता डिक्शनरी के अनुसार अहमक़ से संबंधित मुहावरे हैं, अहमक़ बनना, अहमक़ बनाना, और इसका यौगिक शब्द है, अहमक़-पन. उर्दू या हिन्दी में ऐसे कई शब्द हैं जो सुनने में रोचक लगते हैं, पर अर्थ उनके साउंड के हिसाब से बिल्कुल ही अलग होता है. अगर ऐसा कोई शब्द आपके विचार में है तो उसे हमारे साथ साझा करें. हम उसे अपने पाठकों को जरूर बताएंगे.
About the Author
आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें
[ad_2]
Source link