[ad_1]
Last Updated:
चीन में एक युवा महिला इन्फ्लुएंसर के साथ हुआ मामला काफी चौंकाने वाला है. ये मामला वजन घटाने से जुड़ा हुआ है. उसे वजन घटाने की ऐसी सनक चढ़ी कि वो 6 महीने तक उबला चिकन और गोभी खाने लगी. फिर जो हुआ, वो सुनकर आप चौंक जाएंगे.
लड़की अपनी डाइट की वजह से जान खो बैठती! (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)आज कल डाइटिंग करना काफी आम बात हो गई है. लड़के हों या लड़कियां, वो सेलिब्रिटीज को देखकर इतना इंप्रेस हो जाते हैं कि उनके जैसी बॉडी और फिजीक चाहते हैं. इसके लिए वो इतनी एक्स्ट्रीम डाइट फॉलो करते हैं कि उनकी तबीयत तक बिगड़ जाती है. ऐसा ही कुछ एक लड़की ने भी किया जिसे दुबले होने की सनक चढ़ गई. उसने 6 महीने सिर्फ उबला चिकन और गोभी खाई. उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसे अस्पताल जाना पड़ा और उसकी जान बाल-बाल बची!
चीन में एक युवा महिला इन्फ्लुएंसर के साथ हुआ मामला काफी चौंकाने वाला है. ये मामला वजन घटाने से जुड़ा हुआ है. वेट लॉस के लिए स्ट्रिक्ट और असंतुलित डाइट अपनाना कितना खतरनाक हो सकता है ये तो सभी जानते हैं. डॉक्टर्स भी हमेशा सलाह देते हैं कि वजन कम करते समय संतुलित आहार बेहद जरूरी है, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही ‘एक्सट्रीम डाइट’ का सच कई बार जानलेवा बन जाता है. चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 साल की इस महिला ने करीब 6 महीने तक सिर्फ उबला हुआ चिकन ब्रेस्ट और सब्जियां खाना शुरू कर दिया था. कभी-कभार स्वाद बदलने के लिए वह उबला आलू भी खा लेती थी. फैट यानी वसा से लगभग पूरी तरह दूरी बनाने वाली इस डाइट ने उसे जल्दी वजन घटाने में तो मदद की, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर उसकी सेहत पर बेहद गंभीर रूप में सामने आया.
वजन घटाने की सनक में हुई आफत
महिला ने अपने वजन घटाने के सफर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उसके सेल्फ-कंट्रोल को देखकर फॉलोअर्स ने उसे ‘सेल्फ-डिसिप्लिन गॉडेस’ तक कहना शुरू कर दिया लेकिन पर्दे के पीछे उसकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी. लंबे समय तक बेहद सीमित डाइट लेने की वजह से उसे थकान, कमजोरी और चेहरे पर निखार की कमी जैसी समस्याएं होने लगीं. बावजूद इसके, उसने इन लक्षणों को नजरअंदाज किया और डाइट जारी रखी. कुछ समय बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई. उसे पेट में तेज ऐंठन और असहनीय दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
महिला को हुई गंभीर बीमारी
जांच में सामने आया कि उसके शरीर में सीरम एमाइलेज का स्तर सामान्य से करीब 10 गुना ज्यादा हो गया था. एमाइलेज एक ऐसा एंजाइम है, जो पाचन में मदद करता है और पैंक्रियास तथा लार ग्रंथियों से निकलता है. जब यह एंजाइम जरूरत से ज्यादा बनने लगता है, तो पैंक्रियास खुद ही पचने लगता है, जिससे गंभीर सूजन हो जाती है. इसी स्थिति को एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस कहा जाता है, जो जानलेवा भी हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि महिला की यह हालत लंबे समय तक अपनाई गई बेहद कम फैट वाली डाइट की वजह से हुई. शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और मिनरल्स सभी की जरूरत होती है. फैट को पूरी तरह हटाने से पाचन तंत्र का संतुलन बिगड़ सकता है और एंजाइम का स्राव असामान्य हो सकता है. डॉक्टरों ने यह भी चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले कई फिटनेस ट्रेंड और डाइट प्लान हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होते. इस घटना के बाद महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
About the Author
आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें
[ad_2]
Source link