[ad_1]
Last Updated:
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्ड वाइड 674.5 करोड़ कमाए. सौम्या टंडन ने रहमान डकैत अक्षय खन्ना संग शूटिंग के अनुभव साझा किए और केमिस्ट्री की तारीफ की. सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा. उन्होंने अक्षय के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर कीं तो सेट की भी. साथ ही लंबे पोस्ट में उन्होंने फिल्म धुरंधर के एक्सपीरियंस को साझा किया. चलिए दिखाते हैं इंस्टाग्राम पोस्ट.

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. रिलीज होने के बाद से अब तक फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 674.5 करोड़ रुपए (भारत में 524.5 करोड़) की कमाई की है. फिल्म की सफलता से खुश एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने शूटिंग के दिनों को याद किया है और अक्षय खन्ना के साथ काम करने को सपना सच होने जैसा बताया है.
फिल्म में सौम्या टंडन ने रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की पत्नी का रोल निभाया है. सौम्या ने फिल्म से जुड़ी चार फोटो शेयर की हैं, जो अलग-अलग कहानियों को दिखाती हैं. पहली और दूसरी फोटो में अभिनेत्री अक्षय खन्ना के साथ हवेली वाला सीन कर रही हैं. फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि अक्षय खन्ना से उनकी ज्यादा बात नहीं होती थी, लेकिन कैमरा ऑन होते ही ऐसा लगता था कि हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं.
रहमान डकैत की पत्नी, फिल्म का पहना सीन
सौम्या टंडन ने कैप्शन में लिखा, “यह फिल्म का पहला सीन था जिसे मैंने अमृतसर में शूट किया था, जहां हम रहमान डकैत की हवेली देखते हैं. यह पिछले साल नवंबर का महीना था और मैं घबराहट और उत्साह दोनों महसूस कर रही थी. मेरा पहला मॉर्निंग शॉट अक्षय के साथ था, जिसमें वह सिगरेट जला रहे थे और मैं उन्हें बदला लेने के लिए उकसा रही थी.”
सौम्या टंडन ने की अक्षय खन्ना की तारीफ
अभिनेता अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हमें बात करने का ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, एक इंस्टेंट कनेक्शन बन गया. मुझे सच में लगता है कि हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है. उनके जैसा को-एक्टर मिलना एक सपने जैसा है—इतने प्योर आर्टिस्ट, जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link