Headlines

कार्तिक आर्यन के मुरीद हुए करण जौहर, सुनाया दिलचस्प किस्सा, ‘मैंने पहले कभी नहीं देखी ऐसी कमिटमेंट’

[ad_1]

Last Updated:

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीता. करण जौहर ने कार्तिक आर्यन की मेहनत, समर्पण और शांत स्वभाव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कार्तिक आर्यन से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया.

ख़बरें फटाफट

कार्तिक आर्यन के मुरीद हुए करण जौहर, सुनाया दिलचस्प किस्सा, 'मैंने पहले कभी..'कार्तिक की फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म के लीड सितारों की फ्रेश वाइब्स, शानदार केमिस्ट्री और फेस्टिव मूड की हर तरफ तारीफ हो रही है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भी यही उत्साह नजर आया, जहां कार्तिक आर्यन की इस क्रिसमस रिलीज को लेकर माहौल जश्न में डूबा हुआ था. इस मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर ने कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ की और उनकी मेहनत व सिनेमा के प्रति समर्पण को खास बताया.

करण जौहर ने कहा, ‘कार्तिक किसी फिल्म में सिर्फ एक्ट नहीं करते, वह पूरी टीम का हिस्सा बन जाते हैं.’ उन्होंने बताया कि कार्तिक सिर्फ लीड एक्टर ही नहीं, बल्कि असिस्टेंट और कई बार सपोर्टिव प्रोड्यूसर की तरह भी फिल्म को बेहतर बनाने में जुटे रहते हैं. करण जौहर ने एक निजी किस्सा साझा करते हुए कहा, ‘मुझे सच में नहीं पता कार्तिक कब सोते हैं. रात 1 बजे, 2 बजे, 3 बजे, 4 बजे, 5 बजे और 6 बजे तक उसकी मिस्ड कॉल्स आती रही हैं. वह लगातार काम करते रहते हैं.’ करण के मुताबिक, कार्तिक की भागीदारी सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वह म्यूजिक सेशंस, एडिटिंग रूम और मार्केटिंग डिस्कशन्स में भी सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं.

कार्तिक को बताया ‘कमाल का बंदा’
करण जौहर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है कार्तिक का शांत और सहयोगी रवैया. उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा डायरेक्टर को पहले रखते हैं और फिल्म को हर चीज से ऊपर.’ करण ने माना कि आज के दौर में इस तरह की कमिटमेंट बहुत कम देखने को मिलती है. कार्तिक को ‘कमाल का बंदा’ बताते हुए करण ने कहा कि वह अपनी मेहनत, अनुशासन और सिनेमा के लिए सच्चे प्यार की वजह से मिलने वाली सफलता के पूरी तरह से हकदार हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

कार्तिक आर्यन के मुरीद हुए करण जौहर, सुनाया दिलचस्प किस्सा, ‘मैंने पहले कभी..’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *