Headlines

तलाक की अफवाहों को ‘बकवास’ बताने के बाद पहली बार साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, पहुंचे आराध्या के स्कूल

[ad_1]

Last Updated:

अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्य बच्चन के स्कूल के एनुअल फेस्टिवल में शामिल हुए. इस दौरान अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी मौजूद रहीं. अभिषेक और ऐश्वर्या तलाक की अफवाहों को खारिज करने के बाद पहली बार साथ दिख रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

तलाक की अफवाहों को 'बकवास' बताने के बाद पहली बार साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्याअभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन आराध्या के स्कूल में जाते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @viralbhayani)

मुंबई. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने गुरुवार शाम को मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फेस्टिवल में एक साथ शिरकत की. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों को कार्यक्रम स्थल में एंट्री करते हुए देखा गया. ऐश्वर्या काले सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं अभिषेक ने कैजुअल कपड़े पहने थे. अभिषेक को ऐश्वर्या की मदद करते हुए भी देखा गया जब वे दोनों एंट्री कर रहे थे. उनके साथ ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी मौजूद थीं. अमिताभ बच्चन भी पोती के स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए.

अभिषेक और ऐश्वर्या की यह उपस्थिति ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही अभिषेक ने तलाक की अटकलों को सीधे तौर पर खारिज करते हुए इन चर्चाओं को पूरी तरह से झूठा बताया था. उन्होंने पीपिंग मून से कहा था, “अगर आप पब्लिक फिगर हैं तो लोग हर छोटी बात पर अटकलें लगाएंगे. जो भी बकवास लिखी गई है, वह पूरी तरह से गलत है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है, यह सिर्फ गलत और जानबूझकर आहत करने वाला है.”

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *