[ad_1]
शादी के दौरान साली और जीजा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. साली ने अपनी बहन और जीजा के लिए एक सरप्राइज डांस प्लान किया था, लेकिन तभी दूल्हे ने स्टेज पर आकर कातिलाना परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह के दौरान स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं. तभी अचानक दूल्हे की साली (दुल्हन की बहन) स्टेज पर आती है और थिरकना शुरू कर देती है. काले रंग के खूबसूरत लहंगे में सजी साली के डांस स्टेप्स इतने लाजवाब थे कि वहां मौजूद मेहमान अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे. उसकी ऊर्जा और ग्रेस ने पूरे हॉल का माहौल बदल दिया. लेकिन असली धमाका तब हुआ जब दूल्हे राजा यानी उसके जीजू भी अपनी कुर्सी छोड़कर स्टेज पर उतर आए.
[ad_2]
Source link