Headlines

Usman Khawaja Returns: एशेज के तीसरे टेस्ट में टॉस से पहले ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन बदला, स्मिथ बाहर ख्वाजा की हुई वापसी

[ad_1]

Last Updated:

Usman Khawaja Returns: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी. प्लेइंग इलेवन से बाहर किए गए उस्मान ख्वाजा की टॉस से टीक पहले एंट्री हुई. स्टीव स्मिथ बीमार होने के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए.

टॉस से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया ने क्यों बदली तीसरे टेस्ट की प्लेइंग XIटॉस से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया ने बदली तीसरे टेस्ट की प्लेइंग XI

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बीमार होने के कारण यह मैच नहीं खेल पाएंगे. स्मिथ पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और एडिलेड ओवल में होने वाले मुकाबले से ठीक पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और स्मिथ की गैरमौजूदगी की पुष्टि की.

कमिंस ने बताया कि ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी क्रम में स्मिथ की पसंदीदा चौथे नंबर की जगह पर खेलेंगे. इसका मतलब है कि ट्रैविस हेड एक बार फिर जेक वेदराल्ड के साथ ओपनिंग करेंगे. कमिंस ने कहा, “स्मिथ की तबीयत ठीक नहीं है और वह घर चले गए हैं. लेकिन हमारे पास उस्मान ख्वाजा जैसे खिलाड़ी हैं, जो टीम में आ सकते हैं.”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *