[ad_1]
Last Updated:
Bhojpuri Sardar in Scotland Video: इंस्टाग्राम यूजर सरदार भोला सिंह (@singhbhola9428) एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो देश-दुनिया में घूमते हैं और वहां से जुड़ी रोचक बातें लोगों को बताते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो स्कॉटलैंड घूमने गए हैं और भोजपुरी में बोल रहे हैं.
सरदार जी ने बोली गजब की भोजपुरी. (फोटो: Instagram/@singhbhola9428)यूं तो भाषा पर किसी एक समुदाय या जाति का हक नहीं होता, वो सबकी होती है, पर जब किसी एक छेत्र की भाषा को दूसरे छेत्र के लोग बोलते हैं तो सुनकर अटपटा लगता है. मसलन अगर कोई गुजराती व्यक्ति तमिल बोले या मराठी व्यक्ति पंजाबी में बात करे तो सुनना अटपटा लगेगा क्योंकि वो उतने साफ लहजे में नहीं बात कर पाएंगे, जितने साफ लहजे में उसी छेत्र का व्यक्ति वो जुबान बोलेगा. मगर हाल ही में एक सरदार जी ने इस बात को गलत साबित कर दिया है. एक पंजाबी व्यक्ति का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वो विदेश घूमने गया है और वहां जाकर उतनी बढ़िया भोजपुरी बोल रहा है कि उसे सुनकर कोई कह ही नहीं सकता कि वो सरदार हैं. उनके वीडियो पर मजेदार कमेंट्स आने लगे. एक यूजर ने कहा- ‘लिट्टी दी रोटी, चोखे दा साग!’
इंस्टाग्राम यूजर सरदार भोला सिंह (@singhbhola9428) एक कंटेंट क्रिएटर हैं जो देश-दुनिया में घूमते हैं और वहां से जुड़ी रोचक बातें लोगों को बताते हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वो नेपाल के कपिलवस्तु में रहते हैं. हाल ही में भोला सिंह स्कॉटलैंड घूमने गए थे जहां पर उन्होंने लोगों को स्कॉटलैंड की इमारतें और रोड दिखाई. पर लोगों का ध्यान उनकी भोजपुरी पर चला गया.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link