Headlines

15 साल से कुंवारी लड़की का छलका दर्द, डेटिंग को बताया बिना अर्जी का इंटरव्यू, दास्तां सुन कांप जाएगी रूह!

[ad_1]

Last Updated:

ब्रिस्टल की 32 वर्षीय बेकी (Becky) पिछले 15 सालों से सिंगल यानी कुंवारी हैं. उन्होंने कई बार पार्टनर की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन हर बार उनका एक्सपीरिएंस खराब ही रहा. ऐसे में अब उन्हें डेटिंग से डर लगने लगा है. इनकी दास्तां सुनने के बाद किसी की भी रूह कांप जाए.

15 साल से कुंवारी लड़की का छलका दर्द, डेटिंग को बताया बिना अर्जी का इंटरव्यू!

भारत में एक उम्र के बाद परिवार के लोग अपने लड़के-लड़कियों की शादी करने के लिए बेचैन हो जाते हैं. वे अपने रिश्तेदारों से बार-बार बच्चों के लिए सही पार्टनर तलाशने के लिए भी बात भी करते हैं. लेकिन इसके बावजूद कई लोग कुंवारे ही रह जाते हैं. विदेशों में तो अपने लिए पार्टनर तलाशना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है. वहां पर लोगों को खुद ही अपने लिए डेटिंग के जरिए पार्टनर तलाशनी पड़ती है. लेकिन ये एक्सपीरिएंस कई बार इतना ज्यादा खराब हो जाता है कि लोग कुंवारे रहना ही पसंद करते हैं. ऐसी ही एक रूह कंपा देने वाली दास्तां ब्रिटेन के ब्रिस्बन की रहने वाली 32 साल के बेकी (Becky) की है. पेशे से प्रोजेक्ट मैनेजर बेकी पिछले 15 सालों से अकेली जिंदगी जी रही हैं. हाल ही में एक वीडियो में उनका दर्द छलककर सामने आया, जिसमें वो बताई हैं कि डेटिंग एक्सपीरिएंस इतना खराब रहा कि अब वे इसके नाम से ही कांपने लगती हैं.

बेकी के इस जवाब को सुनकर कई लोगों को हैरानी होगी, लेकिन उनके लिए यह एक कड़वी सच्चाई है, जिससे वह अब डरी हुई महसूस करती हैं. बेकी की यह कहानी तब और जटिल हो गई, जब ढाई साल पहले उन्हें ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस (MS)’ नामक एक गंभीर बीमारी का पता चला. इस बीमारी ने न केवल उनके हेल्थ को प्रभावित किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और लव लाइफ को भी सदमे में डाल दिया. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा को शेयर किया है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बेकी ने वायरल वीडियो में बहुत ही ईमानदारी से उन चीजों के बारे में बात की है, जिन्हें स्वीकार करने में उन्हें लंबे समय तक शर्मिंदगी महसूस होती रही. उन्होंने बताया कि 15 साल तक किसी पार्टनर के बिना रहना उन्हें कभी-कभी ऐसा महसूस कराता है जैसे उनके साथ ही कुछ गलत है.

उन्होंने कहा, “मुझे आज तक किसी लड़के ने यह नहीं कहा कि वह मुझसे प्यार करता है. मुझे तो यह भी यकीन नहीं है कि अगर मैं कभी प्यार में पड़ी, तो क्या मैं उसे पहचान भी पाऊंगी या नहीं.” उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में डेट पर जाना “एक ऐसी नौकरी के इंटरव्यू के देने जैसा है जिसके लिए आपने कभी आवेदन ही नहीं किया था.” उनके लिए किसी नए व्यक्ति से मिलना और उन्हें अपनी बीमारी (MS) के बारे में बताना एक बहुत बड़ी चुनौती है. उन्हें डर लगता है कि लोग उन्हें उनकी शख्सियत के बजाय उनकी बीमारी से जज करेंगे. बेकी के वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. कुछ ने कमेंट किया कि वे भी उतने ही सालों से अकेले हैं और हर दिन यह सोचते हैं कि क्या अगले 40 साल भी ऐसे ही बीतेंगे? वहीं कुछ लोगों ने बेकी को साहस देते हुए कहा कि हर किसी के लिए कोई न कोई बना होता है और उन्हें जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है.

इन तमाम चुनौतियों के बावजूद, बेकी अपने भाई और उसकी प्रेमिका के रिश्ते को देखकर खुश होती हैं और वैसा ही जुड़ाव अपने लिए भी चाहती हैं. वह कहती हैं कि पहले वह रिश्तों को बहुत ज्यादा रोमांटिक नजरिए से देखती थीं, लेकिन अब वह असलियत को समझने लगी हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि वह अकेले सोना तो पसंद करती हैं, लेकिन हर रोज अकेले जागना उन्हें बहुत ज्यादा खलता है. बेकी का कहना है कि समाज ने वयस्कों के लिए शादी, घर और बच्चों का जो विचार थोपा है, वह उन लोगों के लिए बहुत मुश्किल पैदा करता है. वह कहती हैं, “आपके साथ कुछ भी गलत नहीं है,र आप किसी से पीछे नहीं हैं. लंबे समय तक सिंगल रहना आपको प्यार के कम काबिल नहीं बनाता. किसी काल्पनिक टाइमलाइन को पूरा करने के लिए जबरदस्ती रिश्ते में न बंधें. अपने लिए एक ऐसा जीवन बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है जो आपको खुशी दे.” बेकी की यह कहानी हमें सिखाती है कि अकेलेपन से लड़ना और अपनी कमजोरियों को स्वीकार करना ही साहस का असली नाम है.

About the Author

Niranjan Dubey

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें

homeajab-gajab

15 साल से कुंवारी लड़की का छलका दर्द, डेटिंग को बताया बिना अर्जी का इंटरव्यू!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *