[ad_1]
Last Updated:
New Zealand Cricket Boss Scott Weenink resigned: न्यूजीलैंड क्रिकेट के CEO स्कॉट वीनींक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक NZ20 लीग को लेकर मतभेद के चलते उन्होंने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया. टॉम लैथम और मिचेल सैंटनर ने NZ20 का समर्थन किया है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के बॉस ने दिया इस्तीफा, टी20 लीग बनी वजहनई दिल्ली. न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) जिसे हमेशा से ही जेंटलमेंट क्रिकेट और स्पिरिट ऑफ द गेम के लिए जाना जाता है. इस वक्त इस देश की क्रिकेट में हंगामा मचा हुआ है. बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट वीनींक ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने खिलाड़ियों और सदस्य संघों के साथ देश में टी20 क्रिकेट के भविष्य को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद यह फैसला लिया. वीनींक एक बिजनेसमैन और वेलिंगटन के लिए पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर भी हैं. उन्होंने लगभग दो साल तक इस पद पर बिताने के बाद इस्तीफा दिया.
वीनींक और खिलाड़ियों के बीच साथ ही सदस्य संघों के साथ एक प्रस्तावित फ्रेंचाइजी टी20 लीग को लेकर मतभेद हो गया था. इस टी20 लीग को घरेलू सुपर स्मैश की जगह को लेना है. इस नई लीग का नाम अस्थायी रूप से NZ20 रखा गया था, जिसका मकसद विदेशी निवेश और मालिकाना हक लाना था. खिलाड़ियों और न्यूजीलैंड के छह सदस्य संघों ने इसे क्रिकेट के लिए बड़ा कदम माना, क्योंकि न्यूजीलैंड ही एकमात्र आईसीसी फुल मेंबर देश है जिसके पास अपनी फ्रेंचाइजी टी20 लीग नहीं है.
वीनींक reportedly चाहते थे कि न्यूजीलैंड की एक फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलियन बिग बैश लीग में खेले. वीनींक ने कहा, ‘गहराई से सोचने के बाद साफ हो गया है कि NZC के भविष्य को लेकर मेरी राय कई सदस्य संघों से अलग है. इन मतभेदों को देखते हुए, मुझे लगता है कि संगठन के हित में है कि अब नई लीडरशिप आगे बढ़े.’ न्यूजीलैंड टेस्ट कप्तान टॉम लैथम ने हाल ही में NZ20 का समर्थन किया और कहा, ‘मुझे लगता है NZ20 एक शानदार पहल है. इससे देश और यहां क्रिकेट को बहुत फायदा होगा, इंटरनेशनल खिलाड़ियों के आने से क्रिकेट का स्तर बढ़ेगा.’
न्यूजीलैंड के व्हाइट बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी इस नई प्रतियोगिता का समर्थन किया है. वीनींक ने अपने जाने पर कहा, ‘मैं बिना कुछ अहम लोगों के समर्थन के आगे रहकर अस्थिरता नहीं चाहता. मैं गर्व के साथ जा रहा हूं कि मेरे समय में NZC ने बहुत अच्छा काम किया और मुझे भरोसा है कि NZC के लोग खेल को आगे ले जाएंगे.’ वीनींक 30 जनवरी को आधिकारिक रूप से NZC छोड़ देंगे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
[ad_2]
Source link