Headlines

नारियल लेकर फ्लाइट में यात्रा कर रहे लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्रेंड, कारण जानकर होगी हैरानी!

[ad_1]

Last Updated:

आजकल सोशल मीडिया पर एक अजीब ट्रेंड शुरू हो गया है. लोग फ्लाइट में नारियल लेकर सफर करने की सलाह दे रहे हैं. क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? चलिए आपको बताते हैं.

नारियल लेकर फ्लाइट में यात्रा कर रहे लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्रेंड!फ्लाइट में नारियल लेकर यात्रा करने की सलाह. (फोटो: Twitter/@SolBrah)

फ्लाइट में यात्रा करने वाले लोग जानते होंगे कि उसमें किन सामानों को ले जाने की अनुमति होती है और किन सामानों के लिए नहीं होती. पर क्या आपने कभी सुना है कि कोई फ्लाइट में नारियल लेकर यात्रा कर रहा हो? हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने नए ट्रेंड की शुरुआत की. उसने ट्विटर पर लोगों को बताया कि उन्हें अपने साथ प्लाइट में नारियल लेकर यात्रा करनी चाहिए क्योंकि वो खुद भी ऐसा करता है. इसके पीछे का जो कारण है वो काफी हैरान करने वाला है. हालांकि, नारियल लेकर चलना अमेरिका में पॉसिबल है, मगर भारत में नहीं. हमने इसके बारे में भी विस्तार से नीचे बताया है.

अगर आप अक्सर प्लेन से ट्रैवल करते हैं, तो आपको पता होगा कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान पानी की बोतल ले जाना कितना मुश्किल होता है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के TSA यानी ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के नियमों के मुताबिक, कैरी-ऑन बैग में 3.4 औंस (करीब 100 मिलीलीटर) से ज्यादा तरल पदार्थ ले जाने की इजाजत नहीं होती लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा अनोखा ट्रैवल हैक वायरल हो रहा है, जिसे जानकर लोग हैरान हैं, और वो है फ्लाइट में पूरा नारियल लेकर जाना. दरअसल, एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर दावा किया कि आप पानी की बोतल नहीं, लेकिन पूरा, बिना कटा हुआ नारियल फ्लाइट में ले जा सकते हैं. इस पोस्ट को @solbrah नाम के यूजर ने शेयर किया, जिसमें उसने लिखा, “फ्लाइंग प्रो टिप- आप भरी हुई पानी की बोतल नहीं ले जा सकते, लेकिन पूरा, बिना खुला नारियल जरूर ले जा सकते हैं. इस तरह आप अपनी मंजिल तक पूरी तरह हाइड्रेटेड पहुंचेंगे.”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *