[ad_1]
Last Updated:
Dhurandhar In Pakistan: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर का क्रेज पाकिस्तान में भी जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है. भले ही यह मूवी पड़ोसी मुल्क में बैन है, लेकिन वहां के लोग जुगाड़ लगाकर इस मूवी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. खास बात है कि पाकिस्तान में 20 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है और ‘धुरंधर’ मोस्ट पायरेटेड बॉलीवुड फिल्म बन गई है. अगर इस मूवी की रिलीज को पाकिस्तान में परमिशन मिली होती, तो यह आराम से 50 से 100 करोड़ के बीच बिजनेस कर जाती.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ देश और दुनियाभर में धमाल मचा रही है. भले ही यह मूवी पर पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों बैन है, लेकिन इसके बॉक्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है. अब खबर है कि बैन होने के बावजूद पाकिस्तानी लोग ‘धुरंधर’ को चोरी-छिपे धड़ल्ले से देख रहे हैं.

पाकिस्तानी लोग रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को देखने के लिए इंटरनेट पर तगड़ा जुगाड़ लगा रहे हैं. सरकार ने फिल्म की रिलीज पर बैन लगा दी है, लेकिन पाकिस्तानी में दर्शकों के बीच इस मूवी को लेकर अलग तरह की दीवानगी देखने को मिल रही है. इसकी कहानी पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में सेट की गई है. (फोटो साभार: Sacnilk)

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सिर्फ दो हफ्तों के अंदर ही यह फिल्म लगभग 20 लाख बार अवैध तरीके से डाउनलोड की गई है. दिलचस्प बात है कि धुरंधर पाकिस्तान में रजनीकांत की ‘2.0’ और शाहरुख खान की ‘रईस’ जैसी फिल्मों को पछाड़कर 20 सालों में सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म बन गई है. (फोटो साभार: Sacnilk)
Add News18 as
Preferred Source on Google

पाकिस्तान में बैन की वजह से धुरंधर फिल्म के मेकर्स को करीब 50-60 करोड़ रुपये का नुकसान तो हुआ है, लेकिन भारत के लिए यह एक बड़ी जीत है कि वहां के लोगों में भी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है और वे इसे किसी ने किसी तरह देख रहे हैं. (फोटो साभार: Sacnilk)

पड़ोसी मुल्क की खुफिया एजेंसी ISI इंटरनेट पर इस फिल्म को लेकर कड़ी निगरानी रख रही है, फिर भी वह इसे रोक नहीं पाई. इंटरनेट पर टॉरेंट्स और पायरेसी लिंक्स की बाढ़ आ गई है. वहां के एक्सपर्ट्स श्रीलंका, नेपाल और मलेशिया के सर्वर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि लोग फिल्म डाउनलोड कर सकें. (फोटो साभार: Sacnilk)

पाकिस्तानी लोग टेलीग्राम चैनल्स, अंडरग्राउंड स्ट्रीम्स और VPN के जरिए इस फिल्म देख रहे हैं. इस तरह ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म बनकर उभरी है. इस तरह रणवीर सिंह की धुरंधर को पाकिस्तान में वहां की सरकार भी रोक नहीं पाई है. (फोटो साभार: Sacnilk)

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दो हफ्ते से लगातार यह मूवी हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 दिनों यह फिल्म भारत में 460 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. (फोटो साभार: Sacnilk)

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें सारा अर्जुन, सौम्या टंडन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं. (फोटो साभार: Sacnilk)
[ad_2]
Source link