[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट और बॉलीवुड का खास नाता रहा है. बड़े फिल्मस्टार आईपीएल फ्रेंचाइजी के माध्यम से क्रिकेट के खेल में दूसरे दरवाजे एंट्री ले रहे हैं. ये नाता पिछले एक दो दशकों का नहीं बल्कि आधी सदी से भी ज्यादा पुराना है. क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी ने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की. इसी तर्ज पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का निकाह अभिनेत्री संगीता बिजलानी से हुआ. विराट-अनुष्का की लव स्टोरी से तो हम पहले ही वाकिफ है. क्रिकेटर और बॉलीवुड स्टार के बीच लव स्टोरी तो हमने खूब देखी हैं, लेकिन क्या कभी सुना है कि किसी बॉलीवुड स्टार की सिफारिश में कोई बैटर टीम इंडिया में खेला हो. जी हां, ऐसा हो चुका है. 1983 वर्ल्ड कप जीत के हीरो यशपाल शर्मा इसके जीते जागते उदाहरण हैं. सुपर-स्टार दिलीप कुमार की सिफारिश पर वो टीम इंडिया में डेब्यू कर पाए.
यह दावा हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि यशपाल शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी दी. वो यह कहने में जरा भी नहीं हिचकिचाते कि दिलीप कुमार ने ही उनके करियर को संवारा है. यही वजह है कि वो उन्हें दिलीप कुमार कहने की जगह यूसुफ साहब बोलना ज्यादा पसंद करते हैं. कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में यशपाल शर्मा ने इसका खुलासा किया.’ यशपाल शर्मा ने बताया कि मैं क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में रणजी क्रिकेट खेला करता था. तब एक कंपनी के ग्राउंड पर नॉकआउट मैच चल रहा था, जिसके दिलीप कुमार चेयरमैन थे.
रणजी मैच में धुआंधार पारी
यशपाल शर्मा ने कहा कि मैं पहली पारी में शतक बना चुका था. दूसरी पारी में 80 के स्कोर के करीब खेल रहा था. इसी बीच मैदान में (बाउंड्री लाइन के बाहर) कुछ गाड़ियां आई. मुझे लगा कि कोई लोकल नेता आया होगा.. उन्होंने कुछ पूछा होगा, जो मुझे बाद में पता लगा. मैंने शतक बनाया, उन्होंने क्लैपिंग की. फिर मुझे लगा कि वो जा चुके हैं. लेकिन जब मैच खत्म हुआ तो मुझे स्टेडियम के अधिकारियों ने कहा कि आप चलिए, आपसे कोई मिलना चाहता है. मैं जब स्टेडियम के ऑफिस में गया तो देखा कि वहां सामने यूसुफ भाई खड़े हैं. उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया. फिर कहा कि मेरे को लगता है कि तेरे खेल में दम है. मैं तेरे लिए किसी से बात करूंगा.
दिलीप कुमार ने किससे की बात?
दिलीप कुमार इसके बाद तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष राजसिंह डूंगरपुर से मिले. इसके बाद उन्होंने यशपाल के खेल के बारे में उन्हें बताया. यशपाल शर्मा ने बताया, ‘दिलीप साहेब ने राजसिंह से कहा था कि पंजाब का एक लड़का है. रणजी ट्रॉफी खेल रहा है. मैं उसकी बैटिंग देखकर आया हूं. इसके बाद राजसिंह डूंगरपुर ने यशपाल शर्मा के बारे में बीसीसीआई पदाधिकारियों से बात की थी.
1983 वर्ल्ड कप में यशपाल का धमाका
साल 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच के माध्यम से यशपाल शर्मा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. साल 1983 का वर्ल्ड कप तो याद ही होगा. इस वर्ल्ड कप की जब भी बात होती है तो सबसे पहले नाम कपिल देव का आता है. भले ही जीत की ट्रॉफी कपिल देव ने उठाई हो लेकिन इस जीत में सलामी बल्लेबाज यशपाल शर्मा का खास योगदान रहा. वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के पहले ही मैच में यशपाल ने 89 रन की जोरदार पारी खेली थी. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 61 रन की पारी खेल टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया. यशपाल ने अपने टेस्ट करियर में 37 मैचों में 33 की औसत से 1,606 रन बनाए. इस दौरान उनके बैट से 9 अर्धशतक आए. वहीं, 42 वनडे में उन्होंने चार अर्धशतकों की मदद से 883 रन बनाए.
Tags: Cricket news, Dilip Kumar, Yashpal Sharma
FIRST PUBLISHED : December 14, 2024, 15:28 IST
[ad_2]
Source link