Headlines

IND VS AUS : गाबा पर शतक मारने वाले चार गदाधारी, क्या इस बार है विराट- रोहित की बारी, ब्रिसबेन के लिए दोनों ने की है खास तैयारी

[ad_1]

ारब्रिसबेन. गाबा के मैदान पर वैसे तो एक से बढ़कर एक गदाधारी भीम मैदान पर उतरे जिनकी गदा ने विरोधियों की जमकर खबर ली. इन्हीं गदाधारियों कि लिस्ट में तीन भारतीय भीम भी है जिन्होनें गाबा के मैदान पर गदर किया और खेली है शानदार शतकीय पारियां .

इन तीन बल्लेबाजों में ना तो सचिन तेंदुलकर का नाम है और ना ही विराट कोहली का, ना रोहित शर्मा यहां पर शतक लगा पााए है ना कि राहुल द्रविड़ . भारत ने ब्रिसबेन गाबा के मैदान पर  कुल 7 टेस्ट मैच खेले जिसमें भारतीय बल्लेबाजों के पास तीन ऐसे मौके आए जब गाबा में उनका गदा चला और मैदान पर लगा शतक . भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों के पास खास तौर पर विराट कोहली और रोहित के पास सुनहरा मौका है कि इस मैदान पर वो शतक लगाए क्योंकि इस मैदान पर ये उनका अखिरी टेस्ट मैच होगा.

जयसिम्हा का जयकारा

भारत के लिए ब्रिस्बेन में टेस्ट मैच में सबसे पहले शतक लगाने वाले बल्लेबाज मोटगनहल्ली जयसिम्हा थे. 1968 में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 395 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय भारत की दूसरी पारी में जयसिम्हा ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और शतक जड़ते हुए 101 रन बनाए थे. हालांकि, आखिरी में भारतीय पारी लड़खड़ा गई थी और मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया था.

गाबा में गावस्कर की गदा पर ऑस्ट्रेलिया फिदा 

1977 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट मैच गाबा ब्रिसबेन पर खेला गया. ज्यॉफ थॉमसन,क्लार्क , हर्स्ट की तेज गेंदबाजी की तिकड़ी के सामने चौथी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम के सामने 340 रनों का लक्ष्य था . ऑस्ट्रेलिया जानती थी कि बिना लिटिल मास्टर को आउट किए बिना मैच जीता नहीं जा सकता. हुआ भी वैसा ही. गावस्कर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और टीम को जीत की जहलीज पर ला खड़ा किया. 264 गेंद खेलकर 12 चौके लगाने के बाद गावस्कर की मैराथन पारी को क्लार्क ने खतम किया और इस विकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया 16 रन से मैच जीतने में कामयाब रहा. गावस्कर की ये पारी आज भी क्वींसलैंड के बड़े बड़े दिग्गज याद करते है.

गांगुली बने गाबा में गदाधारी, खेली शतकीय पारी

भारत ने ब्रिस्बेन के मैदान पर खेले गए 7 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक मैच ही ड्रॉ कराया है और इसमें पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कमाल देखने को मिला था. गांगुली ने साल 2003 में खेले गए मैच में टीम इंडिया के लिए पहली पारी में 196 गेंदों में 144 रन बनाए थे. उनकी पारी में 18 चौके भी शामिल रहे थे. गांगुली ने लक्ष्मण के साथ इस मैच में शतकीय साझेदारी कि जिसकी वजह से भारतीय टीम पहली पारी में लीड लेने में कामयाब रही थी.

विजय ने ऑस्ट्रेलिया की गाबा में मुरली बजाई  

10 साल पहले ब्रिस्बेन के मैदान में भारत के लिए आखिरी टेस्ट शतक बनाने वाले बल्लेबाज पूर्व ओपनर मुरली विजय थे। विजय ने साल 2014 में इस मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी की थी और उन्होंने 213 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 144 रन की पारी खेली थी। हालांकि, आखिरी में मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था। मजे की बात ये है कि रोहित और विराट दोनों इस मुकाबले में खेल रहे थे पर वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए.

10 साल बाद विराट रोहित जैसे बल्लेबाजों के पास आखिरी मौकैा है कि वो गाबा का मैदान टूटने से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तोड़ते हुए शतक लगाए और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करें.

Tags: Border Gavaskar Trophy, Gaba Test, IND vs AUS Brisbane Test, India vs Australia, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *