Headlines

यूपी पुलिस का गाली देने वाला सुपरफास्ट इंस्पेक्टर, दुकानदार को गालियां देते हुए थप्पड़ों से पीटा, देखें VIDEO

[ad_1]

बलिया: कहते हैं सफलता में ज्ञान झलकती है, लेकिन जब यही ज्ञान अहंकार में बदल जाता है, तो आदमी अपने कर्तव्यों को न केवल ताख पर रख देता है. बल्कि मानवता को भी तार-तार कर देता हैं. कुछ यही हुआ यूपी के बलिया जिले में,  जो अब खूब वायरल हो रहा है. जी हां! कोई आम आदमी नहीं बल्कि, खुद इंस्पेक्टर साहब एसडीएम के सामने ही भरी बाजार में अचानक अपना आपा खो बैठे. इतना आपा खो बैठे की दुकानदार को गंदी-गंदी गाली देने लगे.

आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो जनपद बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां पर अतिक्रमण हटाने गए एसडीएम रवि कुमार की मौजूदगी में सिकंदरपुर थानाध्यक्ष विकास चंद्र पांडेय ने एक दुकानदार को न केवल बेइज्जत किया. बल्कि भरे बाजार में गंदी-गंदी गालियां भी दी. साथ ही थप्पड़ मारते हुए भी गाली देते हुए नजर आ रहे हैं.

दुकानदार को देर से उठना पड़ा भारी

अब यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को देख लोग अब पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं. दुकानदार ने बताया कि उसको दुकान से उठने में थोड़ा स देर हुआ कि इंस्पेक्टर साहब गंदी गाली देने लगे. हद तो तब हो गई, जब साहब गाली के साथ थप्पड़ों की भी बरसात कर दी. अंत में दुकानदार को थाने में बंद कर दिया गया.

जानें क्या बोले अधिकारी

जब वायरल वीडियो को लेकर लोकल 18 की टीम ने सिकंदरपुर सीओ आशीष मिश्रा से बात की. उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उनको है. मामले की जांच की जा रही है. जांच करने के बाद ही कुछ जानकारी दी जाएगी. एक तरफ बलिया जनपद में वीडियो वायरल होने से लोगों का पुलिस से भरोसा उठ रहा है. वहीं, दूसरी तरफ लोग इस जांच का भी इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार वायरल वीडियो में स्पष्ट गंदी गाली देने वाले इस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई होगी की नहीं.

Tags: Ballia news, Hindi news, Local18, UP news, Video Viral

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *