Headlines

अपार्टमेंट की छत पर दौड़ती हैं फर्राटे से गाड़ियां, नीचे रहते हैं सैकड़ों परिवार, पूछने लगे लोग- ‘कपड़े कैसे सूखते हैं?’

[ad_1]

विज्ञान और इंसान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब इंजीनियरिंग के ज़रिये ऐसे -ऐसे नमूने तैयार हो चुके हैं, जिनकी कल्पना भी पहले कभी नहीं की गई होगी. आपने अब तक कभी भी ट्रेन को घर के सामने की सड़क पर चलते हुए नहीं देखा होगा, लेकिन चीन में ऐसा होता है. इतना ही नहीं, यहां तो गाड़ियां और बसें भी अपार्टमेंट की छत पर दौड़ते नज़र आते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिहायशी बिल्डिंग के अंदर से ट्रेन गुजर रही है. ये वीडियो कोई फेक नहीं है बल्कि सच है. चीन में चलने वाली एक ट्रेन रिहायशी बिल्डिंग के अंदर से होकर गुजरती है. ये कोई आज नहीं बनाई गई है, बल्कि सालों से ट्रेन का यूं ही आना-जाना चल रहा है और इससे लोगों को कोई भी परेशानी नहीं होती है.

अपार्टमेंट की छत पर दौड़ती है ट्रेन
वायरल हो रहे एक वीडियो में आपको एक चमचमाती हुई सड़क दिख रही है, जिस पर तेजी से गाड़ियां भाग रही हैं. इस पर ज़रा सा नीचे नज़र दौड़ाने पर आपको दिखेगा कि वहां पर हाईराइज़ बिल्डिंग्स हैं. इन अपार्टमेंट्स के ठीक ऊपर ये ओवरब्रिज बना हुआ है, जहां धड़ल्ले से मोटर-गाड़ियां दौड़ रही है. ये अपार्टमेंट भी खाली नहीं हैं बल्कि यहां लोगों के परिवार रहते हैं. हमारी तरह आप भी ये नज़ारा देखकर हैरान हो गए होंगे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *