Headlines

‘ये खूबसूरत पल…’, जाकिर हुसैन का वो आखिरी पोस्ट, तबलावादक की मौत के बाद लोगों को कर रहा भावुक

[ad_1]

नई दिल्ली. बीती रात को संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. महान तबलावादक जाकिर हुसैन अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को के अस्पताल में आखिरी सांसें लीं. दिल की बीमारी से जूझ रहे जाकिर हुसैन ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांसें लीं. महान तबलावादक उस्ताद जाकिर हुसैन की दुनिया से रुख्सती के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

जाकिर हुसैन काफी समय से अमेरिका में थे. उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी अमेरिका की गलियों का है. 6 हफ्ते पहले किए गए पोस्ट में वो अमेरिका की सड़कों पर घूमते हुए वहां की तेज हवाओं का आनंद उठा रहे थे. जाकिर हुसैन द्वारा शेयर किए गए आखिरी वीडियो में वो प्रकृति का पूरी तरह लुत्फ उठा रहे थे.

यहां देखें वीडियो



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *