Headlines

सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे की तूफानी पारी, रजत पाटीदार की ईनिंग पर फिरा पानी, फाइनल में जीता मुंबई

[ad_1]

नई दिल्ली. सैयद अली मुश्ताक अली (Syed Mushtaq Ali trophy 2024 Final) टी20 टूर्नामेंट का फाइनल मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया इस मुकाबले में मुंबई ने शानदार जीत दर्ज की. मुंबई ने एमपी को 5 विकेट से हराया. मुंबई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए कारगर साबित हुआ. पहले बैटिंग करने उतरी एमपी ने रजत पाटीदार के शानदार 81 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 174 रन बनाए.

टॉस हारकर मध्य प्रदेश की टीम पहले बैटिंग करने के लिए उतरी और उन्होंने 20 ओवर में 174 रन बनाए. जिसमें रजत पाटीदार की 81 रन की पारी शामिल थी. ओपनिंग करने उतरे अर्पित गाउद और हर्ष गावली क्रमश: 3 और 2 रन बनाकर आउट हो गए. सुभ्रांशु सेनापति 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. जिन्होंने 40 गेंदों में 81 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. इस तरह मध्य प्रदेश ने 174 रन बनाए.

सूर्यकुमार यादव- रहाणे ने खेली शानदार पारी

चेज करने उतरी मुंबई की टीम ने ओवर में ही जीत हासिल कर ली. ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी शॉ फ्लॉप रहे. वह सिर्फ 10 रन बना सके. उनके साथ आए अजिंक्य रहाणे ने शानदार 37 रन बनाए. तीसरे नंबर पर खेलते हुए श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे. उन्होंने सिर्फ 16 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने पारी 35 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, तब तक मैच मुंबई की पक्ष में जा चुका था. अंत में सूर्यांश शेडगे ने शानदार 36 रन ठोके और टीम को जीत दिलाई.

सूर्यांश ने खेली तूफानी पारी

एमपी के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए त्रिपुरेश सिंह ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 1, कुमार कार्तिकेय ने 1 और शिवम शुकला ने भी 1 विकेट लिया. हालांकि, इन सभी की गेंदबाजी पर सूर्यांश शेडगे ने पानी फेर दिया. सूर्यांश ने 7वें नंबर पर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 200 के अधिक के स्ट्राइक रेट से 36 रन ठोक दिए औऱ जीत दिलाई.

Tags: Ajinkya Rahane, Shreyas iyer, Suryakumar Yadav, Syed Mushtaq Ali Trophy

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *