Headlines

IND VS AUS : 2021 के हीरो क्यों साबित हो रहें है 2024 में जीरो, गिल और पंत क्यों हो रहे इस बार ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप ?

[ad_1]

ब्रिसबेन.तीन साल पहले की बात हैं जब गाबा के मैदान से हिंदुस्तान को नए जमाने के हीरो मिले थे जिन पर तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट बड़ा दांव लगाने को तैयार थे. 2021 में जब ब्रिसबेन में भारतीय टीम टेस्ट जब टेस्ट मैच जीता तो जीत के हीरो बने थे ऋषभ पंत और शुभमन गिल . तब इन दोनों युवा खिलाड़ियों के उपर ना तो कोई टैग था और ना ही कोई उम्मीदों का बैगेज. पर ये दोनों खिलाड़ी चमके और वो भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने वाले चेहरे के तौर पर देखे जाने लगे.

तीन साल बाद जब ये दोनों खिलाड़ी वापसी ऑस्ट्रेलिया पहुँचे तो इन दोनों खिलाड़ियों के पास तमाम टैग थे. कोई इनको मैच विनर , कोई सुपर स्टार तो कोई इनको फियरलेस क्रिकेटर का दर्जा दे रहा था . पर जो कुछ इस ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हुआ उसने सबकी बोलती बंद कर दी है. शुभमन गिल का गेम प्लान सबको हैरान कर रहा है वहीं पंत की बेफिक्री से सभी क्रिकेट पंडित अब सकते में है .

गिल का गेम प्लान हुआ डिकोड

पर्थ टेस्ट में अनफिट होने की वजह से गिल खेले नहीं , और एडीलेड में खेले तो लगा नहीं कि वो खेल रहे हैं . कुछ वैसा ही हाल ब्रिसबेन की पहली पारी में रहा .2021 में गिल ने शॉर्ट पिच गेंदबाज़ी या यूँ कहें थ्री क्वाटर लेंथ की गेंदों के खिलाफ गिल वे ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की . तब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ उनकी टेक्नीक का विश्लेषण नहीं कर पाए थे . इस बार साल 2024 में गिल के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पूरी होमवर्क किया था .. एडीलेड में शुभमन गिल ने जब वापसी कि तो मेजबान गेंदबाज़ों का प्लान तैयार था . गिल के खिलाफ गेंदों के आगे पिच किया गया और विकेट के टार्गेट किया . गिल एडीलेड में बोल्ड और एलबीडब्ल्यू आउट हुए तो ब्रिसबेन में गिल ओवर पिच गेंद को ड्राइव मारने में गली में पकड़े गए . साफ़ है दोनों टेस्ट में गिल के खिलाफ जो ट्रैप ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने बिछाया उसका कोई तोड़ उनके पास नहीं था. गिल ने अभी तक 3 पारियों में कुल 60 रन बनाए है.

पंत के खिलाफ भी प्लान कामयाब 

गिल के साथ साथ पंत का ना चल पाना भी भारतीय टीम के लिए और बड़ी परेशानी का सबब है .ऋषभ पंत ने 5 पारियों में सिर्फ 96 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें खूब परेशान किया है . कमिंस ने पंत को पिछली 5 पारियों में 3 बार आउट किया है। इससे पहले वह पंत को 1 बार भी आउट नहीं कर पाए थे. बीते कुछ सालों से वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े ‘मैच विनर’ रहे हैं। खासकर विदेश में. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में पंत ने केवल 96 रन बनाए हैं। 19.20 का औसत है। पंत के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया के पास पूरी प्लान था . लगातार उनके भी ड्राइव लेंथ पर गेंदबाज़ी की गई जिससे ज़्यादातर पंत के आउट होने का तरीक़ा एक सा लगा .

सीनियर बल्लेबाजों के फॉर्म से टीम इंडिया पहले ही बहुत परेशान है अब टीम के दो युवा मैच विनर भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के खिलाफ भी स्ट्रगल कर रहे है जो सीरीज में किसी खतरे की घंटी से कम नहीं.

Tags: Brisbane Test, Gaba Test, India vs Australia, Rishabh Pant, Shubhman Gill

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *