Headlines

4 करोड़ का घर खरीदा, खुशी-खुशी शिफ्ट हुआ कपल, जैसे ही खोली कमरे की खिड़की, पैरों तले से सरकी ज़मीन!

[ad_1]

ज़िंदगी में इंसान के कुछ अपने सपने होते हैं, इनमें से एक होता है -अपना घर. अपने लिए आशियाना बनाने के लिए लोग पूरी ज़िंदगी भर पैसे इकट्ठा करते रहते हैं और सही वक्त आने पर घर खरीदते हैं. सोचिए इतने सोचने-समझने के बाद भी अगर घर में पहुंचते ही आपको कुछ ऐसा दिखे, जिससे घर में रहना लगभग नामुमकिन हो जाए, तो आप क्या करेंगे? कुछ ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ.

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो और अपने-अपने बजट के हिसाब से वो अपना ड्रीम हाउस खरीदते हैं. मुश्किल तब होती है, जब सारे पैसे लगाने के बाद उनके साथ कुछ ऐसा हो जाए कि उन्हें घर छोड़ने की नौबत आ जाए. वॉल्टर ब्राउन और उनकी पत्नी शेरॉन केली के साथ यही हुआ, जब वे अपने बड़े से घर में शिफ्ट होने के लिए पहुंचे.

4 करोड़ के घर में पहुंचे, आंखों में आए आंसू
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले कपल ने कैलेर्टन में एक घर खरीदा. वे इस घर को लेकर बहुत एक्साइटेड थे और जल्द से जल्द वहां शिफ्ट होना चाहते थे. चार बेडरूम वाले अपने घर में जब वे पहुंचे, तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें कुछ ऐसा दिखाई देगा कि अपने फैसले पर उन्हें पछतावा होने लगेगा. उन्होंने इस घर को खरीदने में अपनी गाढ़ी कमाई के £358,000 यानि 3 करोड़ 84 लाख रुपये से ज्यादा लगाए थे, लेकिन घर की खिड़की खोलते ही उन्हें सामने कोई शानदार नज़ारा नहीं बल्कि कचरे का ढेर दिखाई दिया.

नहीं मिल रहा कोई समाधान
57 साल के वॉल्टर ने इस बात की शिकायत डेवरपर्स से भी की, जिन्होंने साइट को साफ कराने का वादा किया. हालांकि इस वादे को कई हफ्ते बीत चुके हैं और कोई इसकी सफाई के लिए नहीं आया. इतना ही नहीं जहां पर ये घर बना है, वहां के आसपास के इलाके में न तो रोड साइन हैं और न ही कोई बेहतरीन सड़कें. ऐसे में कपल अब इस बात को लेकर परेशान है कि उन्होंने आखिरी वक्त अपना फैसला बदलकर इस जगह पर घर लिया ही क्यों. ये घटना हम सभी के लिए सबक है, जब भी आप कोई बड़ा फैसला करें तो पूरी जांच-पड़ताल कर लें.

Tags: Ajab Gajab, Bizarre news, Viral news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *