[ad_1]

दूल्हा हो या दुल्हन, शादी का दिन उनके लिए बेहद खास होता है. वो इस दिन को पर्फेक्ट बनाना चाहते हैं, जिससे सालों-साल लोग उनकी शादी को याद रखें. पर कई बार छोटी-मोटी चूक हो जाती है. कभी लाइट में समस्या तो कभी गाना बजने में प्रॉब्लम आ जाती है. इन चीजों से मेहमानों में निराशा तो होती ही है, पर दूल्हा-दुल्हन को जिस शर्मिंदगी को महसूस करना पड़ता है, वो शायद ही कोई समझ सकता है. हाल ही में एक दुल्हन को भी ऐसी ही शर्मिंदगी महसूस हुई, जब वो शादी में एंट्री (Bride entry track stopped viral video) ले रही थी, और अचानक गाना बंद हो गया. फिर उसने जो किया, वो देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो गए और वीडियो को देखकर कहने लगे कि दुल्हन की इस हरकत से उसके ससुराल वाले जरूर डर गए होंगे.
इंस्टाग्राम अकाउंट @theeventspectrum पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक दुल्हन की एंट्री को दिखाया गया है. आजकल शादियों का सीजन चल रहा है और देश में लाखों शादियां इस दौरान हो रही हैं. किसी न किसी शादी में कुछ ऐसा घट जाता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है. ऐसा ही इस दुल्हन के साथ भी हुआ. दुल्हन जब एंट्री कर रही थी, तो डीजे ने गाना ही बंद कर दिया.
[ad_2]
Source link