Headlines

VIDEO: मुर्गा है या क्रिसमस ट्री! मुर्गे पर लगा दी रंगीन लाइट, देखकर लोटपोट हुए लोग

[ad_1]

क्रिसमस का मौका है और इसे मनाने वाले लोग पूरे हर्ष-उल्लास के साथ त्योहार की तैयारियों में लगे हैं. आपने देखा होगा कि क्रिसमस पर लोग क्रिसमस ट्री सजाते हैं, उसके ऊपर लाइट लगाते हैं. पर क्या आपने कभी किसी को क्रिसमस ट्री की तरह मुर्गे के ऊपर लाइट लगाए देखा है? हाल ही में एक वीडियो वायरल (Chicken with mild viral video) हो रहा है, जिसमें किसी ने मुर्गे को क्रीसमस ट्री की तरह तैयार किया है और उसके ऊपर लाइटें लगा दी हैं. ये देखकर सोशल मीडिया पर लोग लोटपोट हुए जा रहे हैं.

क्या आपने अमिताभ बच्चन और अमजद खान की फिल्म ‘याराना’ देखी है? इस फिल्म में एक गाना है, ‘सारा जमाना, हसीनों का दीवाना’. इस गाने में अमिताभ बच्चन एक खास तरह की जैकेट पहने रहते हैं, जिसमें लाइटें जलती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुर्गा दिखाई दे रहा है, जिसके ऊपर लाइटें लगी हैं और देखने में वो अमिताभ की जैकेट की याद दिला रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @diy.beni पर वीडियो को पोस्ट किया गया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *