Headlines

₹50 हजार लगाकर शुरू करें यह कारोबार, हर महीने होगा करोड़ों का मुनाफा, जानिए कैसे करें स्टार्ट? – start online hoardings business with 50k investment and earn 1 crore per month check how varpat

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप भी घर बैठे अपना कारोबार शुरू (Starting personal enterprise) करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea) के बारे में बता रहे हैं. इस बिजनेस को आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं और करोड़ों में कमा (earn cash) सकते हैं. हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन होर्डिंग (Online Hoardings Business) के कारोबार का. बता दें कि डिजिटल के इस दौर में ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार आपके लिए मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकता है.

इसके लिए News18 ने आउटडोर एडवर्टाइजिंग स्टार्टअप कंपनी गो होर्डिंग्स.काॅम (Gohoardings.com) की फाउंडर दीप्ति अवस्थी शर्मा (Deepti Awasthi Sharma) से बात की. बता दें कि दीप्ति इस कारोबार से हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है. तो आइए जानते हैं उन्हीं से कि आप ऑनलाइन होर्डिंग (How to begin a hoarding enterprise in India ) का कारोबार कैसे शुरू सकते हैं और इसमें कितनी कमाई हो सकती है.

सालभर में ही होगी करोड़ों की कमाई
दीप्ति अवस्थी शर्मा ने साल 2016 में जब ऑनलाइन होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया था तब वह मात्र 27 साल की थी. ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण दीप्ति ने केवल 50 हजार रुपये लगाकर ऑनलाइन होर्डिंग का काम शुरू कर दिया. अगले ही साल से 12 करोड़ की कमाई होने लगी और एक साल बाद दीप्ति की कंपनी का टर्नओवर 20 करोड़ से ज्यादा हो गया. दीप्ति कहती हैं, मैंने 2016 में बहुत ही छोटी रकम 50 हजार से डिजिटल होर्डिंग्स का कारोबार शुरू किया. यह आइडिया सक्सेसफुल रहा और कम समय में ही कमाई होने लगी.

ये भी पढ़ें- अगर आपके पास है Aadhaar तो एक क्लिक में मिल जाएगा लोन, जानें कैसे और कहां करें अप्लाई?

कैसे शुरू करें यह कारोबार?
मार्केटिंग और तकनीक के सहारे इस काम को शुरू किया जा सकता है. इसके लिए बस आपको अपने डोमिन नाम से एक बेवसाइट बनाना होगा. उसे खुद ही प्रमोट करना पड़ेगा. शुरूआत में आप यह देखें कि कहां और किस तरह लोग विज्ञापन देने के लिए जगह की तलाश रहे हैं उनसे में संपर्क कर सकते हैं. यह कारोबार तेजी से आगे बढ़ता है. क्योंकि आए दिन लोग घर बैठ विज्ञापन देना चाहते हैं.

जानें कैसे करती है यह कंपनी काम?
सबसे पहले गो होर्डिंग्स.काॅम की वेबसाइट पर कस्टमर को लॉगइन करना होता है. इसके बाद वेबसाइट पर जाकर अपने लोकेशन (जहां उसे होर्डिंग लगवानी है) सर्च करके सिलेक्ट करना होता है. लोकेशन सिलेक्ट होने के बाद कंपनी के पास एक मेल जाता है. उसके बाद कंपनी की तरफ से साइट और लोकेशन की उपलब्धता की कन्फर्मेशन भेजी जाती है, फिर कस्टमर की तरफ से आर्टवर्क और ऑर्डर आते हैं. लोकेशन साइट पर लाइव होने के लिए एक आईडी एंड पासवर्ड उपलब्ध कराया जता है. बता दें कि यह कंपनी एक होर्डिंग को एक माह की अवधि तक लगवाने के लिए लगभग 1 लाख रुपए लेती है.

ये भी पढ़ें- जल्द ठीक करा लें अपने नाम और आधार से जुड़ी गलतियां, इस दिन आएगी पीएम किसान की 10वीं किस्त

दीप्ति के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई जैसे शहर के हाई प्रोफाइल लोकेशन में एक होर्डिंग लंबी अवधि तक लगवाने के लिए 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं, ऐसे में अगर आपके पास महीने में 10 होर्डिंग्स के भी ऑर्डर आते हैं तो आप 1 करोड़ तक कमा सकते हैं. त्योहारी सीजन में आमतौर पर यह संभव होता है, जब महीने भर में 10-12 होर्डिंग्स केऑर्डर मिल जाते हैं. ऐसे में यह कारोबार काफी मुनाफा वाला सौदा हो सकता है.

Tags: Business ideas, Earn money, New Business Idea, Online business, Starting own business

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *