[ad_1]

दुनिया में जो भी चीज मौजूद है, उसे देखने का सबका अपना-अपना नजरिया होता है. जो चीजें एक व्यक्ति के लिए आम सी हो सकती हैं, वही चीजें दूसरे के लिए बेहद खास हो सकती हैं. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति को घर की बालकनी में जमी हुई धूल नजर आती है. अब किसी आम व्यक्ति (Man makes sketch with mud video) को ऐसा कुछ दिखे तो वो फौरन बालकनी को साफ करने की कोशिश करेगा. पर ये व्यक्ति तो आर्टिस्ट निकला, उसने जो किया, उसे देखकर लोग हैरान हो गए और कहने लगे- ‘भाई चरण कहां हैं आपके!’
इंस्टाग्राम यूजर @ps.rathour एक आर्टिस्ट हैं और अपने 9 लाख फॉलोअर्स के बीच अपनी बनाई गई खूबसूरत पेंटिंग्स और स्केच को शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जो लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है. उन्होंने जब घर की बालकनी में देखा तो वहां उन्हें मोटी धूल की परत जमी हुई नजर आई. अगर कोई और होता तो वो धूल को मिटा देता, पर शख्स ने उस धूल से आर्ट बनाने का सोचा.
[ad_2]
Source link