Headlines

अजब-गजब: ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर भी जिंदा रह गया आदमी

[ad_1]

 समस्तीपुर. समस्तीपुर जिले में एक चमत्कारी घटना ने एक बार फिर से ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’ कहावत को सच साबित कर दिया. समस्तीपुर जंक्शन पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिर पड़ा. इस दौरान ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन अचंभे की बात यह रही कि यात्री सुरक्षित बच गया.

पैर फिसलने से गिरा नीचे 
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसल गया और वह अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा. इसके बाद बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन उक्त यात्री की जान बच गई. फिर अन्य यात्रियों के सहयोग से से उसे बाहर निकाला गया.

वीडियो  वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चा 
इस चमत्कारी घटना को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गया. हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि गिरने वाला व्यक्ति कौन था और कहां का रहने वाला था, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि उसे मामूली चोटें आईं और उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया.वहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया.

थम नहीं रही चर्चा 
घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इस चमत्कारी घटना पर आपस में चर्चा करते रहे. वीडियो में देखा गया कि जब उक्त व्यक्ति प्लेटफार्म से पटरी की ओर गिरा, तो वह प्लेटफार्म और पटरी के बीच के गैप में फंसकर आराम से लेट गया. यही कारण था कि उसकी जान बच गई, वरना ट्रेन के गुजरने से उसकी जान का जाना तय था. इस घटना के बाद पूरे रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास पूरे समस्तीपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags: Dangerous accident, Hajipur Railway, Local18, Samastipur news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *