Headlines

जेम्स कैमरून इन घटनाओं से हुए दुखी, तो काट दिए ‘अवतार 2’ में धांसू एक्शन सींस, वजह जान करेंगे डायरेक्टर को सैल्यूट – avtar 2 action scenes cut off by james cameron after heartwrenching incident reason to surprise you

[ad_1]

मुंबई. ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर जेम्स कैमरून की ‘अवतारः दे वे ऑफ वाटर’ (Avatar: The Way Of Water) दुनिया भर में सफलता के झंडे गाड़े हुए हैं. पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई ये फिल्म अभी तक दुनियाभर के सिनेमाघरों में बनी हुई और 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बिजनेस कर चुकी है. अकेले भारत में ही फिल्म ने 350 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. अवतार फ्रेंचाइजी की ये दूसरी फिल्म हैं. इससे पहले साल 2009 में ‘अवतार’ आई थी, जिसने उस वक्त भी दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई थी.

अब कहा जा रहा है ‘अवतार’ के और सीक्वल भी आएंगे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसके 5 सीक्वल बनेंगे और ‘अवतारः दे वे ऑफ वाटर’ के बाद इसका अगला सीक्वल अगले 6 सालों में आएंगे. इस बीच एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है कि ‘अवतारः दे वे ऑफ वाटर’ के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने फिल्म के वॉर सीन से जुड़े लगभग 10 मिनट के सींस को काट दिए.

‘Avatar 2’ ने 300 करोड़ कमा लिए, अब जान लीजिए क्या होता है VFX, सीजीआई और SFX

‘अवतारः दे वे ऑफ वाटर’ के सींस काटने पर आप थोड़ा निराश जरूर होंगे, लेकिन इसकी वजह जानकर आप डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) को जरूर सैल्यूट कर देंगे. कैमरून ने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि फिल्म की शूटिंग के बाद एटिडिंग के दौरान उन्होंने 10 मिनट के ऐसे सींस हटा दिए, जिनमें खतरनाक वॉयलेंस था. इसमें खूब गोलीबारी और हिंसा को दिखाया गया था.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *