Headlines

Chatori Rajani: कौन हैं चटोरी रजनी? जो कमाल की रेसिपी शेयर कर बन गई हैं सोशल मीडिया स्टार, देखें VIDEO

[ad_1]

दिल्ली की रहने वाली रजनी जैन कमाल हैं. इनके लंच बॉक्स की हर रेसिपी सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आती है. कभी रजनी जैन का दिनचर्या सुबह के समय रोटियां बेलने और सब्जी बनाने में बीतता था. आज दिल्ली की एक जानी-मानी सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं और उनके लाखों चाहने वाले भी हैं. लेकिन उनकी यह सफलता सिर्फ उनकी रचनात्मकता और मेहनत का परिणाम नहीं थी, बल्कि उनके रोज के टिफिनों ने भी उनकी किस्मत को बदल दिया.

कहा से आया कुकिंग का आईडिया
रजनी बताती हैं कि वो 2004 में कुकिंग क्लास लेती थी. शादी होने के बाद वह दिल्ली शिफ्ट हो गई बाद में लॉकडाउन हुआ तो लॉकडाउन में उन्होंने छोटी-छोटी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने लग गई. जिससे लोग काफी पसंद करने लगें. धीरे-धीरे वीडियो पर काफी कमेंट्स और लाइक्स आने लगे जिससे वह धीरे-धीरे पॉपुलर हो गई. रजनी ने बताया कि वह 2013 से ही अपने फेसबुक हैंडल्स पर अपनी खाने की रेसिपी डालती रहती थी. रेसिपी पूछने के लिए वह बताती हैं कि वह काफी सारे फूड ग्रुप की मेंबर भी रह चुकी हैं.

कहा से लाती हैं रेसिपीज के आईडिया
रजनी ने बताया कि वह एक मारवाड़ी फैमिली से आती है और उनका पालन पोषण चेन्नई में हुआ है, तो दोनों ही कल्चर का उनके अंदर हुनर भरा हुआ है. जिसे वह अपने खानों में अपने रेसिपीज में डालती हैं.

कहां से आया चटोरी रजनी
रजनी ने बताया पहले उनके पेज का नाम होता था रजनी कुकिंग एंड मेहंदी क्लासेस. साथ ही साथ वो अचार और पापड़ भी सेल किया करती थीं. उन्हें अपना एक ब्रांड चाहिए था जिसमें उनका नाम आए. रजनी ने बताया उनका नेचर काफी चटपटा है और चटपटी चीजें खाने का भी शौक है, तो वही से निकला इनके ब्रांड का नाम चटोरी रजनी.

FIRST PUBLISHED : December 23, 2024, 17:26 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *