Headlines

श्याम बेनेगल का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार, 90 साल की आयु में ली अंतिम सांस

[ad_1]

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन हो गया है. वे काफी वक्त से बीमार थे. उन्होंने ‘अंकुर’, ‘जुबैदा’ जैसी फिल्में बनाई थीं. वे ‘भारत एक खोज’ जैसे लोकप्रिय सीरियल के निर्देशक भी थे. श्याम बेनेगल ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. उन्हें भारत सरकार ने सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया था. श्याम बेनेगल 70 के दशक के बाद के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में से एक थे.

श्याम बेनेगल ने अपनी शानदार फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड जीते थे, जिनमें अठारह नेशनल फिल्म अवॉर्ड, एक फिल्मफेयर अवॉर्ड और एक नंदी अवॉर्ड शामिल है. उन्हें 2005 में सिनेमा के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. श्याम बेनेगल का जन्म हैदराबाद में हुआ था. उन्होंने कॉपीराइटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. डायरेक्टर ने 1962 में गुजराती भाषा में अपनी पहली डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘घेर बैठा गंगा’ बनाई. उनकी पहली चार फीचर फिल्में ‘अंकुर’, ‘निशांत’, ‘मंथन’ और ‘भूमिका’ नए दौर के सिनेमा का प्रतीक बन गई थीं.

FIRST PUBLISHED : December 23, 2024, 20:02 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *