Headlines

क्या है दुनिया के सबसे छोटे शहर का नाम? जहां रहते बस 52 लोग, लेकिन इसकी प्रसिद्धी की वजह है कुछ और…

[ad_1]

दुनिया के सबसे छोटे देश में वेटिकन सिटी को शुमार किया जाता है. इसकी कुल जनसंख्या 764 लोगों की है, वहीं इसका क्षेत्रफल 44 हेक्टेयर (108.7 एकड़) है. ज्यादातर लोगों को इस देश के बारे में जानकारी है, जो इटली के रोम सिटी के अंदर बसा है. लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे छोटा शहर कौन सा है, तो क्या आप उसका नाम जानते हैं? हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि मात्र 52 लोगों की जनसंख्या वाला पहाड़ पर बसा यह शहर भले ही दुनिया में सबसे छोटा हो, लेकिन इस प्रसिद्धी की वजह कुछ और ही है. इस शहर का नाम ह्यूम (HUM, Croatia) है, जो क्रोएशिया में बसा है. इस्त्रिया की पहाड़ियों पर बसा यह छोटा सा शहर सिर्फ़ 100 मीटर लंबाई और 30 मीटर की चौड़ाई तक फैला है और इसमें दो मनमोहक पत्थरों वाली गलियां और तीन सीढ़ीदार संरचनाएं बनी हैं.

बता दें कि ह्यूम शहर की बसावट मध्यकालीन दौर से भी पहले की है. इसका सबसे पहला उल्लेख “चोलम” के रूप में 12वीं शताब्दी के अभिलेखों में मिलता है. वहीं, इस शहर को मिरना नदी घाटी के किनारे को बसाते समय बचे हुए पत्थरों से हुआ था. सदियों तक युद्ध के मैदानों के बीच में बसे इस शहर में सुरक्षा से जुड़े कार्यों को किया जाता था. लेकिन बाद में हालात बदले तो वहां पर वॉच टॉवर, घंटी और अन्य चीजें बनती चली गईं. वैसे इसकी पॉपुलैरिटी की वजह इसका छोटा होना या प्राचीन होना तो है ही, लेकिन शराब की एक खास ब्रांड बिस्का की वजह से ये ज्यादा चर्चित है. रिपोर्ट के अनुसार, यह मिस्टलेटो-युक्त फल ब्रांडी एक प्राचीन सेल्टिक ड्र्यूड रेसिपी पर आधारित है जो 2,000 साल से भी ज़्यादा पुरानी शराब है.

बिस्का को दुनिया का सबसे बेस्ट श्नैप्स (world’s best-selling schnapps) माना जाता है. श्नैप्स मतलब शराब. इतना ही नहीं, यहां हर साल प्रीफेट का चुनाव भी होता है, जो लोगों के आपसी झगड़े को निपटाते हैं. इसमें जीत हासिल करने वालों को सबसे बेस्ट बिस्का शराब पीने को दिया जाता है. 1977 के पहले ये रस्म बंद हो गई थी, लेकिन इसी साल इसे पुनर्जीवित किया गया. यह सदियों पुरानी रस्म जून में ‘ह्यूम’ के दिन होती है, जब पुरुष टाउन हॉल में एकत्रित होकर प्रीफेक्ट चुनते हैं. वे अपनी पसंद को ‘रबोस’ नामक लकड़ी की छड़ी पर लिखकर चुनते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *