[ad_1]
आपने कई फिल्में देखी होंगी, स्टेज प्ले देखे होंगे और उनमें काम करने वाले कोई किरदार आपको इतने अच्छे लगे होंगे कि आपने उस एक्टर को हकीकत में वही किरदार मान लिया होगा. ऐसा छोटे बच्चों के साथ अक्सर होता है. जब वो किसी कलाकार को माता की चौकी या रामायण के पाठ में भगवान राम या भगवान हनुमान बने देख लेते हैं तो उन्हें लगता है कि वो इंसान नहीं असल में भगवान हैं. ऐसा ही वेल्स के एक शहर में एक शख्स के साथ भी होता है. इस शख्स ने कई सालों पहले सैंटा क्लॉज (Man costume up as Santa Claus) का किरदार निभाया था और 30 सालों बाद भी बच्चे से वही समझने लगे हैं.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट के अनुसार ब्रिटेन के वेल्स में एक शहर है, स्वानसिया. वहां पर हर कोई एक शख्स को सैंटा क्लॉज मानता है. बड़े लोग तो जानते हैं कि वो एक आम आदमी है, पर बच्चे उसे सैंटा क्लॉज ही समझते हैं. इस शख्स का नाम टेरी रीज़ (Terry Rees) है जो 72 साल के हैं जो Penllergaer नाम के एक गांव में रहते हैं. उन्होंने बताया कि करीब 30 साल पहले उनके एक दोस्त ने उनसे अनुरोध किया था कि वो अनाथ बच्चों के एक चैरिटी फंक्शन में फादर क्रिसमस (सैंटा क्लॉज) का किरदार निभा लें.
शख्स की पत्नी की मौत 4 साल पहले हो गई थी. (फोटो: Terry Rees/Cover Images)
30 सालों से बन रहे हैं सैंटा क्लॉज
टेरी को बच्चे इतने पसंद थे कि उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए हामी भर दी, मार्केट से सैंटा क्लॉज के कपड़े खरीद लाए और सैंटा क्लॉज बनकर तैयार हो गए. उन्होंने इस फंक्शन में काम करने के पैसे भी नहीं लिए थे. अब आलम ये हो गया है कि 30 साल बाद भी बच्चे उन्हें ही सैंटा क्लॉज मानते हैं. उनकी दाढ़ी और बाल आज भी सैंटा क्लॉज जैसे बढ़े हुए हैं. जब वो अपने सूट में नहीं भी होते हैं, तब भी बच्चे उन्हें ही सैंटा समझते हैं. वो अब कई स्कूल, या अन्य फंक्शन में सैंटा क्लॉज बनकर जाते हैं और बच्चों को उपहार देते हैं.
नहीं रही बीवी तो टूट गए टेरी
हालांकि, इस सैंटा क्लॉज की लाइफ में एक बड़ा दुख भी है, जो अब कभी नहीं भर सकता. दरअसल, उनकी बीवी को क्रिसमस इतना पसंद था कि वो उसके लिए भी उत्साह से सैंटा क्लॉज बना करते थे. बीवी काफी समय से क्रिसमस की तैयारी शुरू कर देती थी. जब वो क्रिसमस पर कहीं घूमने भी जाते, तो बीवी उन्हें उनकी ड्रेस ले चलने को बोलती. जिससे वो तैयार होकर लोगों को उपहार दे सकें. वो अपनी बीवी को सैंटा क्लॉज की वाइफ, मिसेज़ क्लॉज मानते थे. पर दुर्भाग्य से उनकी बीवी का देहांत दिसंबर 2020 को हो गया था. क्रिसमस ईव पर उन्होंने अपनी बीवी को दफ्न किया था. पर आज भी टेरी उत्साह के साथ सैंटा क्लॉज बनते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी बीवी होती तो यही चाहती.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : December 23, 2024, 09:06 IST
[ad_2]
Source link