[ad_1]
हम इंसानों को भगवान ने न सिर्फ दूसरे जीवों के अलग आंखें दी हैं, जो हज़ारों रंग देख सकती हैं बल्कि ऐसी तर्कशक्ति भी दी है, जो चीज़ों को अलग तरीके से देख सकते हैं. यही वजह है कि हमें पहेलियां सॉल्व करने में मज़ा आता है, जिनमें होता कुछ है और दिखता कुछ है. आज हम आपको एक ऐसी ही तस्वीर दिखाएंगे, जिसकी गलती ढूंढ निकालनी है.
कुछ तस्वीरें होती ही ऐसी हैं कि उन्हें देखकर भी आप पहचान नहीं पाते कि इसमें गड़बड़ क्या है. देखने में तो सब कुछ ठीक ही लगता है, पर उसमें कुछ न कुछ गड़बड़ मौजूद होती है. जो पहेली हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसमें यूं तो सब कुछ ठीक-ठाक है लेकिन एक छोटी सी गलती है, जो आपको पहचाननी है.
तस्वीर में कहां पर हुई है गलती?
मिरर की ओर पब्लिश की गई इस तस्वीर में आपको स्कूल-कॉलेज में होने वाले स्पोर्ट्स ईवेंट की झलकी देखने को मिलेगी. इसमें कुछ खिलाड़ी बास्केटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. यूं तो तस्वीर अच्छी है, लेकिन इसमें कहीं पर कोई गलती है, जो आपको सिर्फ 4 सेकंड में बतानी है. आप इसे ज़ूम करके भी देख सकते हैं और इसमें छिपी एरर को सामने ला सकते हैं.
इस तस्वीर में क्या है गलती?
नज़रों से ज्यादा दिमाग का काम
तस्वीर में आपको अपनी नज़रों से ज्यादा इस्तेमाल अपने दिमाग से करना है. वैसे जो जीनियस होंगे, उन्होंने अब तक तो ये गलती पकड़ भी ली होगी. अगर अब भी ये आपको समझ में नहीं आई है, तो इसका उत्तर ये है कि आप तस्वीर में देख सकते हैं कि खिलाड़ी बास्केटबॉल खेल रहे हैं लेकिन उनके हाथ में एक फुटबॉल है.
Tags: Ajab Gajab, Bizarre news, Viral news
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 13:36 IST
[ad_2]
Source link