[ad_1]

छतरपुर. जिले के पड़ोसी जिले महोबा के रहने वाले सचिन प्रजापति जो अभी स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं. स्कूल से ही सचिन को रील्स बनाने की लत लग गई थी. इसलिए टिक टॉक बनाने लगे लेकिन जब टिक टॉक बैन हो गया तो युट्यूब में वीडियो बनाने लगे. पिछले 5 सालों से की मेहनत रंग लाई और अब सचिन यूट्यूब से बढ़िया कमाई कर रहे हैं. जानिए सचिन की कहानी…
सचिन प्रजापति लोकल 18 से बातचीत में बताते हैं कि मैंने कक्षा 8वीं में युट्यूब चैनल बनाया था. जब टिक टॉक बैन हुआ थ तो फिर युट्यूब में शिफ्ट हो गए. पिछले 5 साल से मेहनत कर रहे हैं अब जाकर अकाउंट में पैसा आना शुरू हुआ है.
मिल गया है सिल्वर बटन
सचिन बताते हैं कि अभी हमारे युट्यूब चैनल पर 4 लाख सब्स्क्राइबर हैं. इसके अलावा युट्यूब में हमारे 4 और चैनल हैं. जब हमारे चैनल पर 1 लाख सब्स्क्राइबर हो गए थे तो हमें युट्यूब की तरफ़ से सिल्वर बटन दिया गया था.
युट्यूब में ऐसी होती है कमाई
सचिन बताते हैं कि युट्यूब में विज्ञापन के हिसाब से पैसा मिलता है. शोर्ट वीडियो पर 1 लाख व्यूज पर 1 डॉलर मिलता है. वहीं लांग वीडियो पर 4 हजार व्यूज पर 1 डॉलर बन जाता है. वीडियो पर चलने वाले विज्ञापन पर निर्भर करता है. किसी लोंग वीडियो में 2 हजार व्यूज में ही 1 डॉलर बन जाता है. इसके अलावा सुपर चैट से भी कमाई हो जाती है. फिलहाल महीने की 15 से 16 हजार रुपए की कमाई हो जाती है. युट्यूब से अभी तक 80 से 90 हजार रुपए कमा लिए हैं.
सचिन बताते हैं कि युट्यूब में 1 लाख सब्स्क्राइबर पर सिल्वर बटन मिलता है वहीं 1 मिलियन (10 लाख) सब्स्क्राइबर पर गोल्ड बटन मिलता है. जबकि 10 मिलियन सब्स्क्राइबर पर डायमंड सिल्वर बटन मिलता है. फिलहाल सचिन युट्यूब चैनल के साथ ही कॉलेज से बीए की पढ़ाई भी कर रहे हैं.
Tags: Chhatarpur news, Food YouTuber, Local18, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 14:54 IST
[ad_2]
Source link