Headlines

पुलिस की पूछताछ के बाद अल्लू अर्जुन ने उठाया बड़ा कदम, पीड़ित परिवार को दिए इतने करोड़!

[ad_1]

नई दिल्ली: हैदराबाद के संध्या थियेटर में फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और उनका बेटा बुरी तरह घायल हो गया था. लोग घटना के लिए अल्लू अर्जुन को दोषी मान रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस बेकाबू हो गए थे और वहां भगदड़ मच गई थी. एक्टर से भगदड़ मामले में 24 दिसंबर को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी, जिसके बाद अल्लू अर्जुन ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने भगदड़ में मारी गई महिला और गंभीर रूप से घायल उनके बेटे की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है.

अल्लू अर्जुन ने फिल्ममेकर्स के साथ मिलकर पीड़ित परिवार के लिए दो करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है. यह घोषणा अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद ने बुधवार को केआईएमएस अस्पताल में इलाज करा रहे घायल श्री तेजा से मुलाकात के बाद की. अल्लू अरविंद ने मीडिया को बताया कि 2 करोड़ रुपए का चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप दिया गया है.

पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद पहुंचा रहे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन के पिता ने बताया कि लड़के और उनके परिवार की मदद के लिए फिल्म यूनिट ने 2 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है. अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, वहीं फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवीज ने 50 लाख रुपए की सहायता राशि दी है. फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने भी परिवार को 50 लाख रुपए दिए हैं. अल्लू अरविंद ने कहा, ‘मैंने डॉक्टर्स से बात की और यह जानकर खुशी हुई कि बच्चा ठीक हो रहा है.’ 4 दिसंबर की घटना के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन ने परिवार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी. उन्होंने लड़के के इलाज के खर्च सहित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया था.

13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन
घायल श्री तेजा के पिता भास्कर ने मंगलवार को बताया था कि उन्हें अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट मिला. एक्टर के मैनेजर भी लड़के की स्थिति के बारे में अपडेट पाने के लिए परिवार के साथ संपर्क में हैं. परिवार को तेलंगाना सरकार और अल्लू अर्जुन दोनों से सहायता मिल रही है. भास्कर ने कहा कि सड़क एवं भवन मंत्री वेंकट रेड्डी ने उन्हें 25 लाख रुपए का चेक दिया था. उन्होंने बताया था कि 20 दिनों के बाद उन्होंने अपने बेटे के शरीर में कुछ हलचल देखी. उसने अपनी आंखें भी खोली, लेकिन हम में से किसी को पहचाना नहीं. एक्टर अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था. चिक्कड़पल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को अल्लू अर्जुन से तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 18:27 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *