[ad_1]

वैशाली. बिहार के वैशाली में अक्सर बिहार शिक्षा विभाग सुर्खियों में रहता है. लेकिन इस बार तो बिहार के शिक्षा विभाग में बड़ा कांड हो गया है. शिक्षा विभाग ने इस बार एक पुरुष BPSC शिक्षक को गर्भवती बना दिया. साथ ही मैटरनिटी लीव भी दे दी. सुनकर चौंक गए ना आप…
जी हां…ऐसा कुछ बिहार में ही संभव है. यह मामला महुआ के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय का है. वैशाली जिला के महुआ हसनपुर ओस्ती उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक हंसी का पात्र बन गए हैं. पोर्टल पर शिक्षक के नाम व मातृत्व अवकाश के विवरण अंकित हैं. शिक्षक की प्रतिष्ठा उनके मान-सम्मान का ख्याल कर उनके नाम का उल्लेख नहीं कर रहे.
नवम्बर महीने से शिक्षकों की उपस्थिति पोर्टल पर बननी शुरू हुई है. ‘गर्भवती’ शिक्षक नवम्बर माह से कथित रूप से अवकाश पर हैं. चालू दिसंबर माह में शिक्षक के उपस्थिति कॉलम में मैटरनिटी लीव अंकित दिख रहा है. लेकिन जिस तरीके से एक टीचर को महिलाओं को मिलने वाला छुट्टी दिया गया है। पुरुष टीचर को इस को लेकर जिले के शिक्षकों में आक्रोश भी है.
लोगों को हंसी ठिठौली करने का एक अनोखा मुद्दा मिल गया है. विभाग ने कमरे पर जाकर मीडिया से बात करने का अनुमति नहीं दी है. नहीं तो टीचर ना जाने क्या-क्या बात मजाक में बोल रहे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि मैटरनिटी लीव सिर्फ और सिर्फ महिला टीचर के लिए होती है. जो बच्चे के जन्म के समय 6 महीने के लिए होती है.
इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल की है. उन्होंने कहा कि पोर्टल की गड़बड़ी के चलते ऐसी भारी भूल हुई है. पुरुष टीचर को इस तरीके का छुट्टी नहीं दिया जाता है, इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा. पुरुष टीचर को पैटरनिटी लीव दी जाती है, जो 15 दिनों के लिए होती है.
Tags: Bihar Teacher, Bihar viral news, BPSC, Local18, Vaishali news
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 15:34 IST
[ad_2]
Source link