[ad_1]

आप चाहे कभी जीवन में जापान गए हों या नहीं, पर आप ये तो जानते ही होंगे कि वो बेहद आधुनिक और विकसित देश है. जापानियों ने तकनीक के उस स्टेज को हासिल कर लिया है, जहां कई अन्य देशों के लिए पहुंचना फिलहाल मुश्किल. हाल ही में एक भारतीय लड़का जापान (Indian man journey in Japanese Bus) घूमने गया, तो उसे वहां पर लोकल बस में सफर करने का मौका मिला. उसने बस में ऐसे हाईटेक सिस्टम देखने को मिले, जिसने उस लड़के के होश उड़ा दिए. उसने बस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो अब वायरल हो रहा है.
इंस्टाग्राम यूजर आकाश चौधरी @kaash_chaudhary एक ट्रैवलर और कंटेंट क्रिएटर हैं. हाल ही में वो जापान घूमने गए. वहां पर उन्होंने लोकल बस में भी यात्रा की. बाहर से दिखने में ये बस तो भारतीय बसों जैसी लो-फ्लोर ही थीं. साइज में भी कोई खास फर्क नहीं था, सीटिंग अरेंजमेंट भी वैसी ही नजर आ रही है, पर ड्राइवर के बैठने वाली जगह पर इतने हाईटेक सिस्टम मौजूद हैं कि आकाश के साथ-साथ उनके सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी हैरान हुए.
[ad_2]
Source link