Headlines

लेडी गागा के कुत्ते को मारी गोली तो मिली चौंकाने वाली सजा, अब 21 साल तक सलाखों के पीछे रहेगा दोषी – lady gagas dog was shot and got shocking punishment now accused will be behind bars for 21 years

[ad_1]

हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बीते साल लेडी गागा के कुत्तों पर कुछ आरोपियों ने हमला किया था. साथ ही लेडी गागा के एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस खबर के बाद लेडी गागा काफी टूट गईं थीं.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कुत्ते को गोली मारने वाले आरोपी को 21 साल की सजा सुनाई गई है. मामला बीते साल 2021 का है. आरोपी को सजा मिल गई है और उसे जेल भेज दिया गया है. साथ ही वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों को भी सजा सुनाई गई है.

जेम्स हॉवर्ड जैकसन था आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते साल लेडी गागा के French bulldog को गोली मार दी गई थी. जिससे उसकी मौत हो गई थी. जेम्स हॉवर्ड जैकसन नाम के आरोपी ने गोली चलाई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश की थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

दरअसल हॉलीवुड स्ट्रीट पर 2021 में रायन फिशर नाम के व्यक्ति पर अटैक किया था. रायन, लेडी गागा के तीन कुत्तों को सैर कराने निकला था. इसी दौरान कुछ आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था. इस दौरान 2 कुत्तों को किडनैप कर लिया गया और एक कुत्ते को गोली मार दी गई थी.

हमले के बाद सहम गईं थी लेडी गागा
लेडी गागा एक डॉग लवर हैं. यह घटना की जानकारी ने लेडी गागा को अंदर तक झकझोर दिया था. इतना ही नहीं लेडी गागा ने अपने कुत्तों के बारे में सूचना देने पर 500,000 डॉलर का इनाम भी रखा था. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश की थी.

बाद में हमले की पूरी कहानी पता चली. इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था. साथ ही कुत्ते को गोली मारने वाले को भी हिरासत में लिया था. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था. जहां कुत्ते पर गोली चलाने वाले आरोपी को 21 साल की कैद सुनाई गई है. साथ ही अन्य आरोपियों को सजा दी गई है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *