Headlines

VIDEO: डेब्यू टेस्ट में 19 साल के सैम कोस्टांस की तोड़ फोड़ पारी, विराट कोहली से लिया पंगा दिखाई आंखें, धक्का-मुक्की के बाद भिड़ गए

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 19 साल के सैम कोस्टांस ने डेब्यू पर धमाका कर दिया. मैच से पहले जिस खिलाड़ी की चर्चा हो रही थी उसने टीम इंडिया को हैरान परेशान कर दिया. ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सैम कोस्टांस ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप को कूट डाला. पहले सेशन में आकर इस बैटर ने नाम सिर्फ रन बनाए बल्कि भारतीय खिलाड़ियों से पंगा भी लिया. विराट कोहली के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई और 19 साल के इस ओपनर ने उनको आंखे दिखाई.

ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर सैम कोस्टांस के टेस्ट डेब्यू को लेकर काफी बातें की जा रही थी. अपने पहले मैच की पहली पारी में जिस तरह से बेखौफ बल्लेबाजी उन्होंने की वो इंटरनेशनल क्रिकेट में जोरदार आगाज का ऐलान किया. बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन के पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज को सैम कोस्टांस ने स्कूप शॉट लगाए और भारतीय स्टार विराट कोहली तक से पंगा लेने से पीछे नहीं हटे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *