[ad_1]

शादी को हमारे कल्चर में जन्म-जन्म का रिश्ता माना जाता है. पति-पत्नी का संबंध विश्वास पर ही जुड़ता है और इसी से आगे भी बढ़ता है. ऐसे में अगर वे एक-दूसरे को धोखा देने लगें, तो मामला बिगड़ सकता है. आज हम आपको एक ऐसी सच्ची घटना बताएंगे, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां पर एक लड़की ने शादी को मज़ाक बना डाला.
पत्नी कभी नहीं चाहती कि उसका पति किसी और महिला के साथ रहे. पड़ोसी देश चीन से एक ऐसी लड़की की कहानी सामने आई है जो अपने पति को बेवफाई के लिए उकसा रही थी. चीन के गुइज़ाऊ प्रांत की ये घटना जब लोंग्ली काउंटी की कोर्ट में पहुंची, तो इसके बारे में जानकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया. खुद लड़की ने कोर्ट में अपना गुनाह कुबूल किया.
खुद पत्नी कर रही थी ‘बेवफाई’ को मजबूर
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक एक पत्नी अपने ही पति को इस बात के लिए मना रही थी कि वो दूसरी औरत के पास चला जाए. उनकी शादी को कुछ ही दिन हुए थे और पत्नी बहाना बनाकर उसके साथ रहने को तैयार नहीं हो रही थी. ऐसे में पति को उस पर संदेह हुआ. जब खुद को दुल्हन का भाई बताने वाले दो लड़के उसे पति के साथ छोड़कर चले गए तो पति ने वहां पर पुलिस बुला ली. पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो सच्चाई जानकर न सिर्फ उस शख्स के बल्कि पुलिस के भी होश उड़ गए.
क्यों किया ऐसा?
दरअसल लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड कर्ज़े में डूबे हुए थे. ऐसे में उनकी मुलाकात दो ऐसे लड़कों से हुई, जिन्होंने उन्हें मैरिज फ्रॉड के बारे में बताया. उन्होंने मैचमेकिंग ऐप के ज़रिये एक लड़के को फंसाया और उससे लड़की की शादी रजिस्टर करा दी. उसने 16 लाख रुपये ब्राइड मनी यानि लड़की को दहेज के तौर पर दिए, जबकि करीब 6 लाख की उसे ज्वैलरी दिलाई. उन्हें ये ब्राइड मनी वापस न करनी पड़े, इसलिए अपने प्लान के तहत लड़की अपने नए-नवेले पति को बेवफाई के लिए मजबूर कर रही थी. चीन में अगर कोई पति दूसरी महिला के साथ चला जाता है, तो दुल्हन को ब्राइड मनी वापस नहीं करनी होती है. वे यही चाहते थे, लेकिन पति चालाक निकला और उनके प्लान पर पानी फिर गया.
Tags: Bizarre news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : December 26, 2024, 08:51 IST
[ad_2]
Source link