[ad_1]

Khalistani in Melbourne Test: मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान गुरुवार को खालिस्तान समर्थकों ने रंग में भंग डालने का प्रयास किया. खालिस्तान का झंडा लेकर पहुंचे एक ग्रुप को भारतीय फैन्स के भी विरोध का सामना करना पड़ा. खालिस्तानियों की हरकत को भारतीय फैन्स ने तुरंत ही भांप लिया. वो भारत का तिरंगा झंडा लेकर इन खालिस्तानियों के सामने खड़े नजर आए. इसी बीच मेलबर्न पुलिस भी तुरंत ऐक्टिव हो गई. पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत करने का प्रयास किया.
कनाडा से उपजी खालिस्तारन विरोधी की आग अब धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया में फैलती हुई भी नजर आ रही है. जस्टिन ट्रूडो के देश में इन भारत के टुकड़े करने की मंशा रखने वाले लोगों का खूब समर्थन किया जा रहा है. अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रशासन का रुख इन लोगों के प्रति कैसा रहता है. इसी बीच न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खालिस्तान समर्थक भीड़ और भारतीय प्रशंसकों के बीच हुई झड़प के बाद एक फैन का रिएक्शन लिया गया, इस शख्स ने कहा, “.मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई लाइमलाइट दी जानी चाहिए…वे जो भी करते हैं, मुझे लगता है कि यह इसके लायक नहीं है. वे सिर्फ 5-10 लोग हैं जो यहीं पैदा हुए और यहीं पले-बढ़े हैं. वे कभी पंजाब नहीं गए और अपने लिए यह बकवास एजेंडा चला रहे हैं. मैं पंजाब से आता हूं। वहां ऐसा कुछ भी नही है. इन्हें कोई लाइमलाइट न दी जाए.”
FIRST PUBLISHED : December 26, 2024, 10:34 IST
[ad_2]
Source link