Headlines

IND vs AUS: जब अंपायर ने नहीं लिया कोई एक्शन तो मार्नस लाबुशेन पर भड़के रोहित शर्मा, दे डाली चेतावनी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शुरुआत में टीम इंडिया दवाब में नजर आई लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन शुरुआत की और टॉप 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने मैच के दौरान ऐसी हरकत की जिससे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना आपा खो दिया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मर्नस लाबुशेन को पास में जा कर डांटते हुए वार्निंग देकर उनको पिच पर टहलने से मना किया.

दरअसल लाबुशेन बीच पिच पर चलते हुए दिखाई दिए. आश्चर्य कि बात यह की अंपायर ने भी उनको ऐसा करने पर कोई चेतावनी नहीं दी. रोहित को जब यह देखने पर गुस्सा आया तो उनको ऐसा करने से रोका. भारतीय कप्तान के एक बार डांटने के बाद भी लाबुशेन नहीं रुके और वो एक बार फिर बीच पिच पर चलते हुए दिखाई दिए. एक बार फिर रोहित उन्हें वार्निंग देने गए लेकिन लाबुशेन नहीं रुके फिर अंत में तीसरी बार चेतावनी सुनने के बाद सही हुए.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *