[ad_1]

गोपालगंज. अपना घर सबसे अलग और आकर्षक हो, इसके लिए लोग टाइल्स, मार्बल तथा तरह-तरह के पत्थरों का उपयोग घर को सजाने में करते हैं. लेकिन, गोपालगंज में एक व्यक्ति ने केवल बांस का ही ऐसा मकान बना दिया है, जिसे देखने हजारों लोग पहुंच रहे हैं. घर का लुक इतना शानदार है कि इसके कैंपस में एंट्री करते ही लोग अपने कमरे में यहां के तस्वीर कैद करने लगते हैं.
घर के कैंपस में लोग अपनी भी तस्वीर और सेल्फी लेना नहीं भूलते. बरौली प्रखंड के मोहनपुर गांव में स्थित यह मकान रेलवे के पूर्व अधिकारी आईआरएस डीके श्रीवास्तव का है, जो आजकल काफी चर्चा में है.
सात महीने में काम हुआ पूरा
इस घर के निर्माण के समय निर्देशन करने वाले स्थानीय गोपाल मिश्रा बताते हैं कि घर के मालिक रेलवे के पूर्व अधिकारी डीके श्रीवास्तव वाल्मीकि नगर भ्रमण को गए थे. वहां पर बांस के बने घर उन्हें काफी पसंद आया. इसके बाद उस घर को बनाने वाले कारीगरों का पता लगाया और उनसे बात की. बांस की कलाकारी इतनी पसंद आ गई थी कि बिना समय गंवाए कारीगरों को भी गोपालगंज साथ लेकर आ गए. एक दर्जन से अधिक कारीगर लगातार 7 महीने काम कर इस घर का काम पूरा किया.
काफी कम खर्चे में हुआ है निर्माण
गोपाल मिश्रा बताते हैं कि सामान्य घर के निर्माण में जितने पैसे लगते हैं, उससे काफी कम खर्चे में इस घर का निर्माण पूरा हो गया है. क्षेत्र के लोग बांस को काफी सस्ते रेट में दे रहे थे. कुछ लोग तो फ्री में ही बांस दे दिया, ताकि क्षेत्र में एक नए लुक का मकान तैयार हो. इस कैंपस में एक घर में दो कमरे हैं, दोनों कमरे में एयर कंडीशन लगा हुआ है. बगल के घर में हॉल बनाया गया है. इस हॉल में भी एसी लगा हुआ है. इसी कैंपस में लोगों को बैठने के लिए एक शानदार लुक की बैठकी भी बनाई गई है.
टावर बिल्डिंग है सबसे आकर्षक
ऐसे तो इसके कैम्पस में चार अलग-अलग घर है, जो बांस के बने हुए हैं, लेकिन कैंपस के बीचो-बीच स्थित तीन मंजिला टावर बिल्डिंग सबसे आकर्षक है. लोगों को यह काफी पसंद आता है. इस मकान को देखने के लिए रोजाना लोग पहुंचते हैं और अपने मोबाइल में एक आकर्षक मकान को कैद भी कर ले रहे हैं.
Tags: Ajab Gajab, Bihar News, Gopalganj news, Local18
FIRST PUBLISHED : December 27, 2024, 12:54 IST
[ad_2]
Source link