Headlines

Pushpa 2 Vs Baby John BOC: 23वें दिन ‘बेबी जॉन’ से ज्यादा कमा गई ‘पुष्पा 2’, वरुण की फिल्म ने की बस इतना कमाई

[ad_1]

मुंबई. क्रिसमस पर रिलीज होने वाली वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया. इससे मेकर्स को काफी उम्मीदें हुईं. हालांकि दूसरे दिन ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली. और तीसरे दिन भी इसके कलेक्शन में गिरावट दिखी. ऑडियंस और क्रिटिक्स से फिल्म को मिलाजुला रिस्पांस मिला. सैकनिल्क के मुताबिक ‘बेबी जॉन’ ने अब तक 19.65 करोड़ रुपए कमाए हैं. एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. इसे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बेबी जॉन’ ने ओपनिंग डे यानी 25 दिसंबर को 11.25 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन भारी गिरावट आई और इसने 4.75 करोड़ रुपए कमाए. तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपए कमाए. जिससे बेबी जॉन का तीन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 19.65 करोड़ रुपए का रहा.

‘बेबी जॉन’ को ‘पुष्पा 2’ से टफ कंपीटिशन

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से टफ कंपीटिशन के कारण फिल्म को अपनी पकड़ बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ा. वरुण धवन के साथ, ‘बेबी जॉन’ में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी हैं. फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है. कलीस ने इसे डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर एटली हैं.

‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23

वहीं, ‘पुष्पा 2’ ने 23वें दिन भी ‘बेबी जॉन’ से ज्यादा का कलेक्शन किया. हालांकि, फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होना शुरू हो चुकी है. लेकिन यह गिरावट ‘बेबी जॉन’ से भी कलेक्शन दे रही है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने 23वें दिन 8.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म ने कुल 1128.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

Tags: Allu Arjun, Box Office Collection, Varun Dhawan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *