Headlines

पौधे या कीड़े ही नहीं, पत्थर भी खा जाते हैं ये पक्षी, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान!

[ad_1]

दुनिया में कई ऐसे अजीबोगरीब जीव हैं जिनके बारे में हमें कम जानकारी होती है. ऐसा ही एक पक्षी है ऑस्ट्रिच यानी शुतुरमुर्ग. आप ये तो जानते होंगे कि ऑस्ट्रिच सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी है, पर इस जीव से जुड़ी एक और रोचक बात है. वो ये कि ये पक्षी पत्थर भी खा जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर इस पक्षी का एक वीडियो वायरल (Ostrich eat stones) हो रहा है, जिसमें ये पत्थर खाते नजर आ रहे हैं. जब आप इन्हें पत्थर खाते देखेंगे, तो हैरान हो जाएंगे. पर इसके पीछे का कारण ज्यादा हैरान करने वाली बात है.

ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें ढेरों ऑस्ट्रिच पत्थर खाते नजर आ रहे हैं. इनके सामने ढेर सारे पत्थर रखे गए हैं जिसे वो चुग रहे हैं जैसे वो दाने हों, जो पक्षियों को खाने के लिए दिए जाते हैं. पर वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, क्या पत्थर खाने से उनके पेट को नुकसान नहीं पहुंचेगा? इस वीडियो को साथ ऑस्ट्रिच के पत्थर खाने का कारण भी बताया गया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *