Headlines

फ्रिज से बासी चिकन ले आया शख्स, माइक्रोस्कोप के नीचे देखते ही उड़े होश, दिखी ऐसी चीज

[ad_1]

पहले के समय में फ्रिज नहीं हुआ करते थे. तब लोग हमेशा ताजा खाना बनाकर खाते थे. कई एक्सपर्ट्स आज भी यही कहते सुने जाते हैं कि जब भी खाना खाएं तो गर्म और ताजा घर का बना खाना ही खाएं. पहले के जमाने में महिलाएं तीन समय का खाना फ्रेश बनाया करती थी. एक बार पका खाना उसी समय खाकर खत्म कर दिया जाता था. ऐसे में बासी खाना खाने की नौबत ही नहीं आती थी.

लेकिन अब ज्यादातर लोग कामकाजी हो गए हैं. यहां तक कि महिलायें भी अब जॉब करने लगी हैं. ऐसे में महिलाएं एक ही साथ तीन टाइम का खाना बनाकर रख लेती हैं. कुछ लोग तो कई-कई दिनों का खाना बनाकर भी फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जब बाहर रखा खाना खराब हो जाता है तो आखिर फ्रिज में रखे खाने का क्या होता है? सोशल मीडिया पर एक शख्स ने ऐसी ही सीरीज शुरू की है.

फ्रिज में रखे बासी चिकन का हाल
सोशल मीडिया पर cobraexperiments नाम से बने अकाउंट पर शख्स कई चीजों को माइक्रोस्कोप के नीचे रखकर दिखाता है. इसमें अलग-अलग चीजें लेंस के अंदर कैसे नजर आते हैं, ये दिखाया जाता है. शख्स ज्यादातर खाने-पीने की चीजें ही माइक्रोस्कोप के नीचे रखकर लोगों को दिखाता है. इस बार उसने फ्रिज में रखे बासी चिकन की असलियत दिखाई. फ्रिज में रखे होने के बावजूद इसके अंदर जो नजर आया, उसने सबको हैरान कर दिया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *