[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में इस वक्त एक ही खिलाड़ी की चर्चा हर तरफ हो रही है. भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने शनिवार 28 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी पारी खेली जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा. बॉक्सिंग डे टेस्ट में मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को इस 21 साल के युवा ने दमदार बल्लेबाजी से उबारा. नीतीश कुमार रेड्डी ने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. ऐसा चमत्कार जिसे इससे पहले कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था.
बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने रेड्डी के नाबाद 105 रनों की बदौलत 9 विकेट पर 358 बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के 474 रन बनाए थे और अब टीम इंडिया उससे 116 रन पीछे है. बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया. 191 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा था. वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 127 रन की साझेदार कर नीतीश ने भारत के इस खतरे से बाहर निकाला.
नीतीश रेड्डी ने बना डाला रिकॉर्ड
टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी पहले भारतीय हैं जिसने नंबर 8 बल्लेबाज पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया. उन्होंने चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी सेशन में स्कॉट बोलैंड की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से चौका मारकर अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक पूरा किया. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद 83,000 से अधिक दर्शकों ने खड़े होकर रेड्डी की इस उपलब्धि का स्वागत किया.
रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में नंबर 8 बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक टेस्ट रन का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 2008 में एडिलेड में अनिल कुंबले के 87 रन की पारी खेली थी. नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज भी बन गए. उनका नाम सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत की लिस्ट में शामिल हो गया है.
FIRST PUBLISHED : December 28, 2024, 14:34 IST
[ad_2]
Source link