Headlines

इस 6 फीट चौड़ी 5 मंजिल इमारत पर नहीं होता है भूकंप का असर! नाम है अजूबा घर, पति ने पत्नी को किया था गिफ्ट

[ad_1]

मुजफ्फरपुर. सोशल मीडिया पर जब आप अजूबा घर सर्च करेंगे तो आपको मुजफ्फरपुर का एक 6 फीट चौड़ा 5 मंजिल का मकान दिखेगा. यह मकान एक बार फिर से इंस्टाग्राम से लेकर तमाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस मकान को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं साथ ही जब लोग इस घर के रास्ते से गुजरते हैं तो इस घर को गौर से देखते हैं. यह घर शहर के गन्निपुर में रामदयालु स्टेशन के पास है. यह घर इलाके में आकर्षण का केन्द्र है. इसकी ख़ास बात यह भी है कि यह घर भूकंप के कई झटके भी सह लेता है. वहीं इस घर को लोग मोहब्बत की निशानी भी बताते हैं क्योंकि साल 2005 में बिल्डिंग के मालिक संतोष कुमार की जब शादी हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुंह दिखाई में जमीन गिफ्ट की थी. उसके बाद इस घर को बनाया गया जिसके बाद देखते-देखते यह घर खूब वायरल हो गया.

अजूबे घर के मालिक डॉ. संतोष कुमार ने लोकल 18 को बताया कि जब 2005 के मेरी शादी हुई, शादी के बाद लोग मुंह दिखाई में पत्नी को कुछ देते हैं अमूमन सोना, चांदी, जेवरात ये सब दिया जाता है. मेरी एक अलग सोच थी जिस सोच के साथ मैंने अपनी पत्नी को मुंह दिखाई में यह 3 धुर जमीन दी जो 6 फीट चौड़ी और 45 फीट लंबी है. पत्नी की दोस्त ने कॉल करके पूछा था कि मुंह दिखाई में क्या मिला तो ये बोली जमीन के कागज मिले हैं उस वक्त सभी ने इसे हंसी का पात्र बना दिया था.

ऐसा पड़ा अजूबा नाम
अचानक एक दिन इसका नक्शा बनवाने का प्रयास किया, सोचा कि जब जमीन दी है तो घर भी बना लेते हैं. लेकिन इंजीनियर इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे. 7 साल तक जमीन ऐसे ही पड़ी रही, फिर एक दिन पेन पेपर लेकर बैठा और नक्शा तैयार किया. वो नक्शा ले जाकर नगर निगम को दिखाया फिर वह लोग बोले ये पास कैसे होगा, हम बोले कमर्शियल पास कर दीजिए. जिसके बाद नक्शा पास हो गया. ढाई साल के बाद घर बनने लगा, बनने के समय भी 30 फीट नीचे से इसको ऊपर उठाया गया ताकि इसको कभी खतरा न हो. वहीं यह जो बिल्डिंग है वह बड़े-बड़े भूकंप के झटके झेल चुकी है. 2015 के जब भूकंप आया और कई बिल्डिंगों में दरार आ गई थी और कई गिर गई थी. लगातार 5-6 दिन तक एक दिन में 4 से 5 बार भूकंप आता था लेकिन बावजूद इस घर को कुछ नहीं हुआ. फिर देखते-देखते सोशल मीडिया से लेकर तमाम लोगों की नजर पड़ी और लोग इसका वीडियो बनाकर शेयर करने लगे और यह वीडियो खूब वायरल होने लगा. देखते ही देखते यह घर अजूबा घर के नाम से मशहूर हो गया.

FIRST PUBLISHED : December 28, 2024, 14:37 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *