Headlines

जिस रास्ते पर 2 लोगों का साथ चलना भी मुश्किल, वहां शख्स ने मोड़ ली कार, ये है असली खतरों का खिलाड़ी!

[ad_1]

आजकल आप मनाली की खबरें सुन ही रहे होंगे. जो लोग क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने मनाली जा रहे हैं, उन लोगों को भारी बर्फबारी का सामना करना पड़ रहा है. इतनी बर्फ में वो कार भी ठीक से नहीं चला पा रहे. गाड़ियां स्लिप हो जा रही हैं और लोगों का कहना है कि यहां पर तो बहुत एक्सपर्ट ड्राइवर ही सुरक्षित गाड़ी चला पाएंगे. जब बात एक्सपर्ट ड्राइवर की हो, तो आपको एक वायरल वीडियो (Man flip automotive in slim lane) जरूर देख लेना चाहिए. इस वीडियो में ड्राइवर ऐसे रास्ते पर गाड़ी मोड़ रहा है, जहां पर 2 लोगों का साथ चलना भी मुश्किल है. इस खतरों के खिलाड़ी को देखकर आपको यही लगेगा कि आजकल जैसे मनाली के हालात हैं, काश यही आदमी आपका ड्राइवर होता!

ट्विटर अकाउंट @gunsnrosesgirl3 पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स बेहद मुश्किल रास्ते पर गाड़ी को मोड़ता नजर आ रहा है. रास्ता मुश्किल इस वजह से है क्योंकि ये पहाड़ी रास्ता है, वो भी इतना पतला, कि उसमें अगर दो लोग, अगल-बगल होकर भी चलें, तो उनका नीचे उतरना भी काफी मुश्किल होगा.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *